कोटा में चंबल नदी में बारातियों की कार गिरी, दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत


कोटा। बारात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बराती बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। बारात चौथ के बरवाड़ा से कोटा आई थी। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख जताया है।