उदयपुर। इंदिरा आईवीएफ पर CGST की स्पेशल टीम ने छापा मारा है। इसमें बड़ी कर चोरी के खुलासे की संभावना है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की यहां पर पड़ताल की गई है। उधर जैसे ही छापे की जानकारी सेंटर संचालकों को मिली तो हड़कंप मच गया। स्टाफ में भी अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा आईवीएफ के उदयपुर में कुम्हारों का भट्टा स्थित कार्यालय पर मंगलवार शाम सीजीएसटी की टीम का छापा पड़ा। सीजीएसटी के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई सीजीएसटी की टीम के साथ उदयपुर डिवीज़न की टीम भी कार्रवाई में साथ है। कार्रवाई 24 घंटे से अधिक चल सकती है। संभावना जताई जा रही है की बड़ी टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हो सकता है। फ़िलहाल उदयपुर स्थित कार्यालय में कार्रवाही जारी है। उल्लेखनीय है की इंदिरा आईवीएफ की देश भर में कई शाखाए है। इंदिरा आईवीएफ के निदेशकों के बीच साझेदारी को लेकर आपसी विवाद के कारण भी अक्सर उक्त संस्थान सुर्खियों में रहता है। इंदिरा आईवीएफ के सेंटर्स पूरे देश में फैले हुए हैं और सेंटर संचालक आईवीएफ के जरिए देशभर में बड़ी कमाई कर रहे हैं। आय के लिहाज से यह अभी देश के प्रमुख IVF सेंटर्स में शामिल है।