केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल सब सस्ते किए, जानें कितने दाम हुए कम


नई दिल्ली। भारत सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ते दामों के बाद अब अचानक सरकार ने लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price), पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol and Diesel prices) में भारी कटौती की है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं।

घरेलू गैस के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा, " इस वर्ष हम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को ₹ 200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे. इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी. इससे सालाना लगभग ₹6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा."