ACB का बड़ा एक्शन, SMS अस्पताल के वित्तीय सलाहकार सहित 4 लोग 14.60 लाख रु. की रिश्वत लेते ट्रैप


जयपुर। राजस्थान एसीबी ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल के वित्तीय सलाहकार सहित 4 लोगों को मोटी घूस लेते दबोचा गया है। FA बृजभूषण शर्मा 7.80 लाख रु की रिश्वत लेते ट्रैप हुए हैं। 2.5 करोड़ का बिल पास करवाने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी। एक निजी अस्पताल ने SMS अस्पताल मशीनें लगाई थीं जिसके बिल पास करवाने की एवज में 3% कमीशन मांगने की बात सामने आई है।

 

Rajasthan ACB, corruption money

राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर प्रकाश शर्मा और कैशियर अजय शर्मा को भी इसी मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वो भी 7.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए। असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर के घर की जांच में करीब 50 लाख रुपए कैश अब तक मिल चुके हैं और भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है। लगातार उनके विभिन्न ठिकानों पर एसीबी कार्रवाई कर रही है। यह पूरी कार्रवाई एसीबी DG भगवान लाल सोनी के निर्देशन में की गई है। एडिशनल एसपी आहद खान और डीआईजी विष्णु कांत, ADG दिनेश MN लगातार आरोपियों के ठिकानों पर सर्च में जुटे हैं।

एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में सर्च की पूरी कार्रवाई के बाद कि कई बड़े खुलासे हो सकते हैं । 5 करोड़ के बिल पास करने की एवज में 15 लाख की मांग आरोपी कर रहे थे।