CM भगवंत मान ने रिश्वतखोरी के मामले में अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करवाया


चडीगढ़। पंजाब में आम आदमी की सरकार है और सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसकी एक बड़ी बानगी देखने को मिली, जहां भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटा दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मंत्री पद से हटाया। सिंगला पर आरोप लग रहे थे उन्होंने प्रोजेक्टों में एक फीसद कमीशन की मांग की है। मुख्यमंत्री ने सिंगला पर केस दर्ज करने को भी कहा है। इसके बाद एंटी करप्शन ब्रांच ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। CM भगवंत मान ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री से बात की तो उन्होंने कमीशन लेने की बात मानी है। इसके बाद एक्शन लिया गया है। सीएम ने कहा कि पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही भगवान मान ने साफ कर दिया है कि यदि आगे भी कोई इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उस मंत्री के खिलाफ या सरकारी अधिकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा।