1947 में देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता: अमित शाह


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभाजन विभीषिका दिवस पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का नमन किया। उन्होंने 1947 में हुए देश के पर दुख जताते हुए कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता

विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ली व असंख्य लोगों को विस्थापित करवाया।
अमित शाह ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं। 

शाह  ने कहा कि  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण करवाएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा।


ट्वीट्स के ज़रिए श्री अमित शाह ने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ली व असंख्य लोगों को विस्थापित करवाया।आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण करवाएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा।