ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में निधन, 7 माह पहले हुआ था कोरोना


Queen Elizabeth died: दुनिया की सबसे उम्रदराज साम्राज्ञी, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह दुनिया की सबसे उम्रदराज साम्राज्ञी थीं। 96 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत नाजुक होने की बात सामने आने के बाद विशेष डॉक्टर का दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रहा था। महारानी की तबीयत बिगड़ते ही शाही परिवार के लोग स्कॉटलैंड पहुंचने लगे थे।

यहां महारानी Balmoral Castle में थीं। यहां एलिजाबेथ समर ब्रेक में आई थी। शाही परिवार के मुताबिक महारानी episodic mobility की दिक्कत से ग्रस्त थीं। इसमें उनको खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी।

महारानी एलिजाबेथ-II को इसी साल फरवरी में कोरोना भी हो गया था। तब उनको हल्की सर्दी जैसे लक्षण थे। वो लगातार बीमार थीं।  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स जिनकी उम्र करीब 73 साल है ब्रिटेन के राजा होंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक जताया है।