रैपर हनी सिंह और शालिनी तलवार का तलाक, पत्नी को देने पड़े इतने करोड़ रूपए


दिल्ली। दुनियाभर में अपने गानों के दम पर धूम मचाने वाले पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का आखिरकार तलाक हो गया है। दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है। पत्नी ने हालांकि उनसे 10 करोड़ रूपए मांगे थे।

दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया और इस तरह दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। यानी हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। गौरतलब है कि सिंगर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अपने पति और मशहूर सिंगर हनी सिंह पर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी दाखिल करी थी। आरोप लगाए थे कि हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ संबंध बनाकर उनको धोखा किया। सोशल मीडिया पर उनके विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आने के बाद हनी सिंह घबरा गए और उन्हें बेरहमी से पीटा था। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा, महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा था। यह मामला मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट के सामने लिस्ट किया गया था और कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस भी जारी किए थे।

बता दें कि हनी सिंह और शालिनी की शादी 2011 से हुई है। इससे पहले, वे एक दशक से अधिक समय तक रिश्ते में थे, एक दूसरे को लगातार डेट भी करते रहे। हालांकि 2014 में ही सबको हनी सिंह के वैवाहिक होने के बारे में पता चला। गायक अपनी शादी को अपने करियर के आड़े नहीं आने देना चाहते थे। उधर इन आरोपों पर चुप्पी तोडतें हुए हनी सिंह ने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर रूप से घृणित, निंदक और अपमानजनक प्रकृति का बताया था।