1.3 अरब लोगों वाले देश भारत के आकांक्षी बाजार द्वारा प्रस्तुत अपार व्यापार अवसरों की जानकारी विश्व को दे: पीयूष गोयल


वाणिज्य और उद्योगए उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि अमेरिका में भारतीय समुदाय अपने कामकाज में बहुत प्रोफेशनल और नवोन्मेषी है तथा उन्होंने भारतीय संस्कृति और मूल्य प्रणाली से लगातार गहरा संपर्क कायम रखा है. इस तरह उन लोगों ने भारत की आत्मा को जाग्रत रखा है। वे आज सैन फ्रांसिसको में ष्भारतीय समुदायष् के साथ दोपहर के भोज के दौरान बोल रहे थे।

गोयल ने कहा कि भारतीय समुदाय भारत और विदेश के बीच संपर्क बनाये रखने के लिये अनोखी स्थिति में है। उन्होंने भारतीय समुदाय का आह्वान किया कि वह 1.3 अरब लोगों के देश भारत के आकांक्षी बाजार द्वारा प्रस्तुत अपार व्यापार अवसरों की जानकारी दे विश्व को दे।
 

सरकार के कामकाज मे होने वाले बदलाव का उल्लेख करते हुये गोयल ने कहा कि भारत लाल फीताशाही से दूर होता जा रहा हैए जो अतीत में मौजूद था। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता ने बड़े पैमान पर पुराने तरीके को समाप्त कर दिया है। भारत सरकार सहज व्यापार माहौल बनाने का कोई अवसर नहीं छोड़ रही है। सरकार के काम करने का तरीका मैदानी स्तर पर लोगों के साथ सक्रियता से जुड़ने पर आधारित है। सरकार नीतिगत निश्चितता को कायम करने तथा नियमों.प्रक्रियाओं को दुरुस्त बनाने पर जोर दे रही हैए जो विकसित देशों की स्थिति से मेल खाते हैं।

पूरे भारत में, खासतौर से दूर दराज और दुर्गम इलाकों में बेहतर अवसंरचना उपलब्ध कराने के बारे में श्री गोयल ने उल्लेख किया कि हाल मे मंत्रिमंडल ने तय किया है कि शेष 25,000 दूरस्थ गांवों तक नेटवर्क कनेक्टीविटी पहुंचाई जाये। निर्यात के बारे में गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले वित्तवर्ष में अब तक का सर्वाधिक 675 अरब यूएसडी माल एवं सेवा निर्यात अर्जित किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि इस वर्ष यह 750 अरब यूएसडी के पार हो जायेगा।

पीयूष गोयल ने भारतीय समुदाय का आह्वान किया कि वह 1.3 अरब लोगों वाले देश भारत के आकांक्षी बाजार द्वारा प्रस्तुत अपार व्यापार अवसरों की जानकारी विश्व को दे

गोयल ने भारतीय समुदाय से कहा कि आपने भारत की आत्मा को जाग्रत रखा है. हमारे भारतीय स्टार्ट.अप विचारों के लिये अधिक अवसर प्रदान करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय संलग्नता को विस्तार देने की आवश्कयता हैय वैश्विक बनने के लिये सिलीकॉन वैली से बेहतर कोई जगह नही.

गोयल ने कहा कि सरकार भारतीय स्टार्ट.अप और अमेरिका के निवेशकों के बीच सेतु की भूमिका निभा रही है। उन्होंने आग्रह किया दोनों एक.दूसरे के साथ संवाद को नये स्तर तक ले जायें। श्री गोयल ने कहा कि वे निवेशकों के कुछ नये विचार अपने साथ ले जा रहे हैंए जो भारत में नये नवाचारों के लिये पूंजीगत प्रोत्साहन में तेजी लायेंगे।

गोयल ने कहा कि 2047 तक अमृत काल रहेगाए जब हम भारत का 100वां स्वतंत्रता दिवस मनायेंगे। यह कालखंड विकसित देश बनने की तरफ भारत की यात्रा का निर्णायक कालखंड होगा। तब भारत में रहने वाला हर व्यक्ति समृद्ध हो जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय इस यात्रा में अहम भूमिका निभाते हैंए क्योंकि वे प्रतिभाए नये विचारों और नवाचारों को पहचानते हैंए उनका मार्गदर्शनए समर्थन और वित्तपोषण करते हैं। श्री गोयल ने कहा कि वे भारत और अमेरिका के बीच सेतु स्थातपित करने के लगातार प्रयास के समर्थक हैंए जिसके तहत व्यापार और लोगों के बीच मेल मिलाप बढ़ेगा।