मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डायरेक्टर नीता अंबानी ने वायकॉम18 को आईपीएल डिजिटल मीडिया राइट्स मिलने पर प्रसन्नता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन आईपीएल के शानदार अनुभव को हर क्रिकेट फैन तक ले जाना है, चाहे वे हमारे देश या दुनिया के किसी भी हिस्से में हों.'
वायकॉम18 नेटवर्क ने 20,500 करोड़ रुपये की सफल बोली के साथ अगले पांच साल (2023 से 2027 तक) के लिए आईपीएल के डिजिटल मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं. इस उपलब्धि पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने कहा कि कंपनी इसे देश और दुनिया के हर क्रिकेटप्रेमी तक ले जाना चाहती है. नेटवर्क का लक्ष्य विश्व स्तरीय आईपीएल कवरेज तैयार करना है.
उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल भारत में सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करता है और टूर्नामेंट की पहुंच देश के हर घर तक होगी जो वर्तमान में एक डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है. आईपीए...
: भारत में डिजिटल दुनिया को मिलेगी ताकत
: 4जी से लगभग 10 गुना तेज 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी को मिली मंजूरी
नई दिल्ली। भारत में दूरसंचार के क्षेत्र में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी के साथ ही एक नए युग और नई क्रांति का आगाज हो गया है। इसके तहत दूरसंचार मंत्रालय इसी सप्ताह से इच्छुक टेलीकॉम कंपनियों से आवेदन आमंत्रित करेगा। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया जुलाई में आरंभ की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के दूरसंचार विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके माध्यम से सफल निविदादाताओं को जनता और उद्यमों को 5जी सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम सौंपा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी न...
जयपुर, 11 जून। राजस्थान सरकार अडानी समूह को राजस्थान में 1 हजार मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए 2397.54 हैक्टेयर जमीन देगी. मंत्रिमंडल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें जहां प्रदेश के युवाओं को एडवांस टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दिलवाने, भूतपूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के नाम से भरतपुर के चिकित्सा महाविद्यालय और विद्यालय का नामकरण करने, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, कृषि मण्डियों को सुदृढ़ करने, राज्य सेवा कर्मचारियों के लिए जीपीएफ कटौती लागू करने, नेत्र सहायक संवर्ग में पदोन्नति के अवसर बढ़ाने एवं प्रदेश में मेडि-टूरिज्म को बढ़ावा देने सहित कई अहम निर्णय लिए गए वहीं अडानी समूह को भूमि देने का भी बड़ा फैसला हुआ।
क्लिक करें: चिकित्सक बने देवदूत, एक्यूट लिव...
नई दिल्ली. यदि आप पेटीएम से मोबाइल रिचार्ज कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं. सर्विस चार्ज के नाम पर आपसे अधिक राशि वसूलना शुरू कर दिया है. इससे कुछ महीने पहले फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था जिसका ग्राहकों ने काफी विरोध किया था और अब Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करेगी, जो 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं यह एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा। पर एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।
सोशल मीडिया पर पेटीएम के इस नए नियम की आलोचना हो रही है और यूजर्स खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि 2019 में पेटीएम ने कहा थ...
नई दिल्ली. बाहरवां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 12 जून 2022 से शुरू हो रहा है। इस वर्ष के सम्मेलन में चर्चा और वार्ता के प्रमुख क्षेत्रों में महामारी पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की प्रतिक्रिया, मत्स्य पालन पर अनुदान सहायता (सब्सिडी) वार्ता, खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग सहित कृषि मुद्दे, डब्ल्यूटीओ सुधार और इलेक्ट्रॉनिक पारेषण (ट्रांसमिशन) पर सीमाशुल्क (कस्टम ड्यूटी) में अधिस्थगन (मोरेटोरियम) शामिल हैं।
सम्मेलन में एक मजबूत भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल कर रहे हैं। विश्व व्यापार संगठन सहित बहुपक्षीय मंचों पर भारत के नेतृत्व की ओर देखने वाले विकासशील और गरीब देशों के हितों के साथ-साथ देश मे...
-27 जून से 23 अगस्त तक भारत सरकार के ई पोर्टल पर होगी नीलामी
-भारत सरकार के पोर्टल पर विस्तृत जानकारी व शर्तें उपलब्ध
जयपुर। राजस्थान के माइंस विभाग ने 639 अप्रधान खनन प्लाटों की ई नीलामी की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि करीब 19 जिलों में अधिकांश एक हैक्टेयर के खनन प्लॉट ऑक्शन के लिए विकसित किए गए हैं। इससे कम पूंजी वाले स्थानीय लोगों की भी खनन गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
एसीएस माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य मेें वैध खनन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुलभ कराने पर बल देते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अप्रधान खनिजों के छोटे छोटे यहां तक कि अधिकांश प्लॉट एक हैक्टेयर के तैयार किए गए हैं ताकि कम पूंजी व...
Twitter Deal: एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर के प्रशासन की नींद उड़ा दी है। टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने एकबार फिर से 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील को रद्द करने की चेतावनी दी है। मस्क ने ट्विटर इंक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोशल मीडिया नेटवर्क स्पैम और नकली खातों पर डेटा प्रदान करने में विफल रहती है, तो वह ट्विटर इंक का अधिग्रहण करने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर के सौदे से पीछे हट सकते हैं।
बता दें कि एलन मस्क और ट्विटर में चल रहे विवाद पर भारत की भी पैनी नजर है क्योंकि भारत के अंदर बड़ी संख्या में ट्विटर के यूज़र्स हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं।
टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ एलन मस्क के वकीलों ने सोमवार को ट्विटर के नाम लिखी एक चिट्ठी में डील रद्द करने की चेतावनी दी है. यह चिट्ठी सिक्योरिटीज़ एंड ...
नई दिल्ली। भारत सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने, ईंधन पर आयात निर्भरता को कम करने, विदेशी मुद्रा बचाने, पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटने, और घरेलू कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) कार्यक्रम को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2018 में सरकार द्वारा अधिसूचित 'जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति' में वर्ष 2030 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण के एक सांकेतिक लक्ष्य की परिकल्पना की गई थी।
हालांकि, उत्साहजनक प्रदर्शन को देखते हुए, 2014 से सरकार के किए गए विभिन्न उपायों के कारण, पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य 2030 से पहले 2025-26 तक ही प्राप्त कर लेने का रखा गया था।
जून, 2021 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "भारत में इथेनॉल मिश्रण 2020-25" नाम से एक रोडमैप भी जारी किया था जिसमें 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक ...
रिलायंस ने भारत के खिलौना बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत की
ईटली की खिलौना कंपनी के भारतीय बिजनेस में 40 फीसदी हिस्सा खरीदा
नई दिल्ली: रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल), ईटली की “प्लास्टिक लेग्नो एसपीए” के भारतीय खिलौना निर्माण व्यवसाय में 40% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। इसके लिए दोनों कंपनियों की ओर से एक संयुक्त उद्यम व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए गए। रिलायंस ब्रांड्स का यह निवेश कंपनी के खिलौना व्यवसाय को और मजबूती देगा। आरबीएल, रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। आरबीएल की खिलौना उद्योग में मजबूत पैठ है। उसके पोर्टफोलियो में हैमलीज और घरेलू खिलौना ब्रांड - रोवन शामिल हैं। हैमलीज के पास वर्तमान में 15 देशों में 213 स्टोर्स हैं। भारत में यह खिलौनों के स्टोर्स की सबसे बड़ी चेन है।
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्...
नई दिल्ली. उपभोक्ता मामलों के विभाग ने फर्जी और भ्रामक ऑनलाइन समीक्षाओं के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए हितधारकों के साथ बैठक कर इस पर एक मजबूत रणनीति बनाने का फैसला किया है। केंद्र, ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर नकली समीक्षाओं पर नजर रखने के लिए एक रूपरेखा (तंत्र) विकसित करेगा। उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) भारत में ई-कॉमर्स संस्थाओं द्वारा अपनाई जा रही मौजूदा व्यवस्था और विश्व स्तर पर उपलब्ध सर्वोत्तम कार्य प्रणाली का अध्ययन करने के बाद, इस रूपरेखा को विकसित करेगा।
डीओसीए ने वेबसाइटों पर नकली समीक्षा को लेकर भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एससीआई) के साथ-साथ ई-कॉमर्स कंपनियों, उपभोक्ता अधिकार मंचों, कानून विश्वविद्यालयों, वकीलों, फिक्की, सीआईआई, उपभोक्ता के अधिकारों को लेकर आवाज उठाने वाले लोग सहित विभिन्न हितधारकों के साथ एक बैठक की और आगे आने वाली समस्याओं तथा फर्जी समीक...