State

भजनलाल सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की पहली ही बैठक में साफ निर्देश, राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को अंबेडकर भवन स्थित सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक से पूर्व अविनाश गहलोत ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। विभाग में किसी भी प्रकार और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। अविनाश गहलोत ने विभाग की 60 दिवसीय कार्य योजना की जानकारी ली और लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से पूर्व उनको पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक योजना की बारीकी से जानकारी ली और योजनाओं के सुचारू...

एक्शन में राजस्थान सरकार, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में जीरो टोलरेंस नीति के तहत किया जाएगा कार्य

जयपुर। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे विभागों में कार्य प्रणाली पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार रहित होगी। बैठक में जयपुर विकास आयुक्त, आयुक्त - राजस्थान आवासन मंडल, निदेशक स्वायत्त शासन विभाग, आयुक्त नगर निगम हैरिटेज एवं ग्रेटर, संयुक्त सचिव - नगरीय विकास विभाग, सचिव जेडीए सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। माननीय यूडीएच मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए की 100 दिन की कार्य योजना तैयार कर जो कि धरातल पर नजर आए एवं वास्तविक रूप से पूर्ण कर सकें, ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाये। स्वायत्त शासन विभाग में निहित समस्त संस्थाओं को निर्देश दिए गए कि किसी भी परिवादी का जायज कार्य रोका नहीं जाये।  अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय पश्चात आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्द...

राजस्थान के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन, महिलाओं, बालिकाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त

जयपुर। महिला और बालिकाओं के खिलाफ किसी तरह का सरकार अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई प्रमुख रूप से प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था भी प्राथमिकता में है।  अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करेगी। प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का सम्मान और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी का गठन किया गया है। एंटी गैंगेस्टर टास्क फोर्स बनाने की भी घोषणा की।  इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि घोषणा पत्र की घोषणाओं को अक्षरश लाग...

सीनियर आईएएस टी. रविकांत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, शपथ लेते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आदेश जारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सीएम भजनलाल शर्मा के पहले ही ऑफिसर से साफ मैसेज दिया गया है कि पीएम मोदी के निर्देशन में अब ब्यूरोक्रेसी के ईमानदार और मेहनती अफसर ही शासन के संचालन में अहम जिम्मेदारियां संभालेंगे। भ्रष्ट और विवादित अफसरों को महत्वपूर्ण पोस्टिंग से दूर रखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। यही मैसेज देने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही आईएएस टी. रविकांत को राजस्थान के मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाने का पहला ऑर्डर जारी किया गया है। सीनियर आईएएस टी. रविकांत (IAS T. Ravikanth) एक निर्विवाद, विजनरी, रिजल्ट ओरिएंटेड, ईमानदार अफसर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं और लम्बा प्रशासनिक अनुभव भी अपने में समेटे हैं। टी. रविकान्त फिलहाल प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग में है। अब उन्हें राजस्थान के सीएम के प्रमुख सचिव का अस्...

राजस्थान सरकार ने तैयार की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में

लाल डायरी के पन्नों में जिन अफसरों के नाम, उन पर भी गिरेगी गाज जयपुर। राजस्थान में एक तरफ जहां नए सीएम भजनलाल की कोर टीम में शामिल होने वाले अफसरों में कौन शामिल होगा, इस लिस्ट को लेकर सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम अशोक गहलोत के करीबी रहे कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हाॅट सीटों पर रहने वाले अफसरों पर भी सबकी नजरें गड़ी हुई हैं। सब देखना चाहते हैं कि सत्ता का सुख भोगने वाले ऐसे अफसरों को बीजेपी की नई सरकार किस तरह से और कहां कहां पोस्टिंग देगी। लोग अपने अपने स्तर पर कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ ब्यूरोक्रेट्स ऐसे भी हैं जो पिछले कई सालों से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पावर में रहे अफसरों के शोषण और अनदेखी का शिकार हुए। जिनके नाम बार बार किसी फुटबाॅल की तरह हर तबादला लिस्ट में डाल दिए गए और उन्हें मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। इसमें कई ऐसे काबिल अफसर भी शामिल र...

राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सिर और सीने में गोली मारकर हत्या

जयपुर। राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। आज राजधानी जयपुर में गोली मारने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुखदेव सिंह को गोली श्यामनगर इलाके में मारी गई है। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। सुखवीर सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर थे, तभी अज्ञात बदमाश आए और घर में घुस कर गोली मार दी. इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड हवा में फायरिंग भी की. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेह...

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 होम वोटिंग का प्रथम चरण पूरा, 96.63 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने की होम वोटिंग

60,424 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अब तक की होम वोटिंग 96.63 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने की होम वोटिंग सोमवार से होम वोटिंग के दूसरे चरण की होगी शुरूआत जयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2023 में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है। होम वोटिंग के प्रथम चरण में प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 60,424 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है। होम वोटिंग के दौरान अब तक कुल 1220 मतदाता ऐसे रहे, जो विशेष मतदान दलों की विजिट के दौरान घर पर अनुपस्थित रहे। 884 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। प्रथम चरण में 96.63 प्रतिशत बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग की है। इनमें 96.48 प्रतिशत बुजुर्ग एवं 97.56 प्रतिशत दिव्यांगजनों ने वोटिंग की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव...

विधानसभा आम चुनाव-2023: 59034 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अब तक की होम वोटिंग

जयपुर।  विधानसभा आम चुनाव-2023 में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है।  होम वोटिंग में अब तक प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 59034 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है। होम वोटिंग के दौरान अब तक कुल 1150 मतदाता ऐसे रहे, जो विशेष मतदान दलों की विजिट के दौरान घर पर अनुपस्थित रहे। 829 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में होम वोटिंग के पहले 4 दिन में 43219 बुजुर्ग तथा 19428  दिव्यांग एवं शनिवार को 3905 बुजुर्ग एवं 733 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का ...

मिलावट के खिलाफ एक्शन-  खाद्य सुरक्षा दलों ने 11 मावा फैक्ट्रियों से लिए दूध-मावे के सैंपल

जयपुर। आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देशन में प्रदेशभर में मिलावटी पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों एवं प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सेम्पल लिए जा रहे हैं। सेम्पलों के अमानक पाये जाने पर फूड सेफ्टी एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि त्योहारी सीजन के कारण प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ अभियान के तहत सघनता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दीपावली तथा शादी समारोह के सीजन को देखते हुए मंगलवार सुबह जयपुर जिले में चौमूं तहसील के चीथवाड़ी में 11 मावा फैक्ट्रियों पर छापा मारकर सेम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ज...

क्या बेटी द्वारा ससुराल पक्ष पर की गई एफआईआर बनी आईएएस मेघराज रत्नू पर एसीबी के शिकंजे का मजबूत आधार

जयपुर. कहते हैं कई बार जल्दबाजी में और बिना सोचे समझे किए गए काम किसी बड़ी आफत से कम नहीं होते। सूत्रों की मानें तो ऐसा ही कुछ राजस्थान के आईएएस मेघराज रत्नू के मामले में हुआ है। जहां आय से अधिक संपति के मामले में रत्नू एसीबी की रडार पर हैं उनकी संपति की लगातार जांच की जा रही है।  बता दें कि भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस मेघराज सिंह रत्नू के परिसरों की तलाशी ली थी। उनके रिश्तेदारों तक के प्लाॅट खंगाल डाले। रत्नू की संपति किसी बडे बिजनेसमैन से कम नहीं निकली। पर सूत्रों की माने तो इस मामले की शुरुआत संभवतः मेघराज सिंह रत्नू की बेटी महिजा रत्नू द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और  घरेलू हिंसा का केस दर्ज (29/7/2023) कराने के साथ ही हो गई थी।  एक ओर जहां रत्नू का परिवार बेटी के ससुराल पक्ष के खिलाफ लग...