जयपुर। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान राज्य की सहकारी डेयरियों में उत्पादित सरस दूध की गुणवत्ता ही इसकी पहचान है और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नव गठित सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य भर की सहकारी डेयरियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान है और इसके लिए नई कल्याणकारी योजनाएं अमल में लाई जाएंगी। ग्रास रूट लेवल तक दुग्ध उत्पादकों को सहकारी डेयरियों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे और अधिक से अधिक संख्या में नई प्राथमिक दंग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरस ब्रांड को न केवल राजस्थान बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी लोकप्रिय बनाने के लिए संयुक्त प्रयास किए जाने चाहिए।
मंत्री श्री कुमावत शुक्रवार को सरस संकुल मुख्यालय में राज्य भर की सहकारी डेयरियों के निर्वाचित अध्यक्षों के साथ आयोजित प...
- नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री टी. रविकांत ने राज्य के प्राधिकरणों एवं न्यासों की ली बैठक
- ऑनलाईन नागरिक सेवाओं पर दिया जोर
- राजस्व अर्जित करने के लिए विशेष प्रयास करने के दिये निर्देश
जयपुर। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय से प्राधिकरणों/न्यासों/आवासन मण्डल/जयपुर मैट्रो/रैरा/नगर नियोजन इत्यादि संस्थाओं की वी.सी. से विभागीय समीक्षा बैठक ली।
प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को शहरी संस्थाओं की आमजन में छवि सुधारने की आवश्यकता बताते हुए आम नागरिक से जुड़ी सेवाओं पर अधिकारी/कर्मचारियों को फोकस करने के निर्देश दिए।
समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में प्रगतिरत प्रोजेक्ट्स/विकास कार्य समय सीमा में ही पूर्ण करें। इस हेतु निर्धारित कार्य योजना तैयार कर विभाग के प्रमुख स्वयं के स्तर...
जयपुर। राजस्थान में भाजपा की सरकार प्रमुख पदों पर एक-एक अफसर को बहुत ही सोच समझकर जिम्मेदारियां सौंप रही है। निर्विवाद और काबिल अफसरों को बेहतर मौके देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। ताकि मोदी के मिशन-2024 को पूरा करने में कोई बाधा ना आए। यही कारण है कि राजस्थान के मुख्य सचिव पद पर सुधांश पंत, सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर शिखर अग्रवाल जैसे काबिल अफसरों की नियुक्ति के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री की कोर टीम में एक और डायनेमिक ऑफिसर की एंट्री हो गई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी एक निर्विवाद, ऊर्जावान, रिजल्ट ओरिएंटेड, नवाचारों के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आलोक गुप्ता को लगाया गया है। 1996 बैच के आईएएस आलोक गुप्ता के संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब सीएमओ की टीम लगभग तय हो चुकी है।
हालांकि हाल ही में आई ...
- नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के समक्ष डीपीआर बनाने पर सहमति
- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे उपस्थित
- राज्य के 2.80 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में मिलेगा सिंचाई जल, 25 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित
- प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी की बुझेगी प्यास
- दोनों राज्यों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी परियोजना
दिल्ली/जयपुर, 28 जनवरी। राजस्थान और मध्यप्रदेश के लाखों लोगों के लिए बहुप्रतिक्षित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) शीघ्र ही मूर्तरूप लेगी। केन्द्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के बीच परियोजना की संयुक्त डीपीआर बनाने के लिए श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में रविवार को त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्यप्रदेश क...
जयपुर। प्रदेश में 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालयों पर आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्रियों, मंत्री परिषद के सदस्यों, संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलक्टर्स द्वारा ध्वज फहराने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली गई तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों व समाजसेवी लोगों को सम्मानित भी किया गया।
दूदू-
जिले में उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदू के खेल मैदान में हर्षाेल्लास से मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री ने ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री रतनलाल योगी ने राज्यपाल का संदेश पठन किया। गणतंत्र दिवस समार...
जयपुर। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज (आईएसएलएस), राजस्थान विश्वविद्यालय के ईसीएच इनक्यूबेशन सेंटर तथा कानोडिया कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में ‘जयपुर न्यूट्रीफेस्ट’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें फूड फेस्टिवल, नेचुरल प्रोडक्ट एक्सपो, स्टार्टअप्स एग्जिबिशन सहित टॉक शो, वर्कशॉप व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। ‘जयपुर न्यूट्रीफेस्ट’ का उद्देश्य पोषण से भरपूर भोजन के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में कदम बढ़ाना है। नॉलेज पार्टनर के रूप में टाई (द इंडस एंटरप्रेन्योर्स) राजस्थान की भागीदारी रहेगी।
टाई की अध्यक्ष डॉ. शीनू झंवर ने बताया कि फूड सेक्टर में इनोवेशन एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु टाई की ओर से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज (आईए...
विधानसभा में बोले- जब गहलोत पहली बार सीएम बने तो उनकी एक आवाज पर बांग्लादेशी जयपुर छोड़कर चले गए थे, लेकिन बाद में उनकी सरकार का इकबाल खत्म हो गया, याददाश्त कमजोर हो गई। गहलोत को अपने साथी नकारा और निकम्मे नजर आने लगे।
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार का दिन काफी हंगामेदार रहा। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। पहली बार विधानसभा में बोलते हुए गोपाल शर्मा ने प्रतिपक्ष को याद दिलाया कि गहलोत पहली बार सीएम बने तो उनकी एक आवाज पर बांग्लादेशी जयपुर छोड़कर चले गए थे। लेकिन बाद में उनकी सरकार का इकबाल खत्म हो गया, याददाश्त कमजोर हो गई। गहलोत को अपने साथी नकारा और निकम्मे नजर आने लगे। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को महिला अपराध में न...
नई दिल्ली। देशभर में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर भारत के केन्द्रीय चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। चुनाव आयोग ने दोहराया कि वायरल लेटर में दी गई तारीख बस एक सुझाव है। और ऐसा कतई जरूरी नहीं है कि इसी तारीख से चुनाव होंगे।
तारीख इसलिए दी गई थी ताकि संबंधित अधिकारी जिला स्तर पर चुनाव की योजनाओं को समय पर पूरा कर सकें और व्यवस्था बना सकें। आयोग ने बताया कि चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस स्पष्टीकरण के साथ ही आयोग ने उम्मीद जताई की चुनाव की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर विराम लग जाएगा।
बता दें कि चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल एक लेटर पर स्पष्टीकरण देते हुए साफ किया कि वायरल लेटर को लेकर लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। लेटर में दी गई तारीख बस एक सुझाव है और यह जरूरी नहीं कि इसी तारीख से चुनाव ...
यूपी। जिस दिन का ना केवल पूरे देश को बल्कि दुनियाभर में बसे श्रीराम भक्तों को इंतजार था आखिरकार इंतजार की वो घड़ी आज समाप्त हो गई। न केवल अयोध्या में बल्कि पूरे देश में एक नया सवेरा देखने को मिला, जब अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया। देशवासियों ने श्रीराम के प्रथम दर्शन किए। इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा पूजा के लिए संकल्प लिया और पूजा शुरू की।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही रामलला की आंख से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजन किया। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं। उन्होंने हाथों में धनुष बाण धारण किया है।
अयोध्या में हुए इस समारोह के दौरान देश विदेश से कई अतिथि पहुंचे। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश नीता अंबानी, गौतम अ...
- अयोध्या आंदोलन में शर्मा की भूमिका को दर्शाती पुस्तिका 'नमस्तुभ्यं' का हुआ लोकार्पण
- बतौर पत्रकार रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय रह चुके हैं विधायक गोपाल शर्मा
- राम दरबार की झांकी और श्रीराम भजनों के बीच भव्य भक्तिमय माहौल में बड़ी तादात में शामिल हुए लोग
जयपुर। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को अयोध्या रवाना हुए। रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय रहे शर्मा को अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। रविवार सुबह शर्मा सोडाला स्थित पेट्रोल पंप वाली बालाजी के दर्शन करने पहुंचे। यहां गोपाल शर्मा समर्थक राम दरबार रथ और मंच बनाकर शर्मा को अयोध्या प्रस्थान के लिए भव्य विदाई देने पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ शर्मा का जबरदस्त स्वागत किया गया। जय श्रीराम के नारों से...