राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की सिर और सीने में गोली मारकर हत्या


जयपुर। राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार से पांच अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। आज राजधानी जयपुर में गोली मारने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुखदेव सिंह को गोली श्यामनगर इलाके में मारी गई है। उसके बाद उनको मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। सुखवीर सिंह पर फायरिंग की सूचना मिलते ही समूचे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर थे, तभी अज्ञात बदमाश आए और घर में घुस कर गोली मार दी. इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड हवा में फायरिंग भी की. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा ने पहले सुखदेव सिंह को धमकी दी थी. धमकी मिलने के बाद सुखदेव सिंह ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी.बदमाशों ने सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारीं.