पेंशनर्स अब 31 मार्च 2023 अथवा मोबाइल ऐप तैयार होने तक जीवित प्रमाण पत्र के बिना प्राप्त कर सकेंगे पेंशन


जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए बिना पेंशन वितरित किए जाने की अवधि 30 नवम्बर से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 अथवा मोबाइल ऐप तैयार होने तक, जो भी पहले हो, तब तक बढ़ा दी गई है। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय के निदेशक संजय सोलंकी ने बताया कि अब राज्य के पेंशनर्स अथवा पारिवारिक पेंशनर्स 31 मार्च 2023 या मोबाइल ऐप तैयार होने तक, जो भी पहले हो, बिना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए अपनी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।