State

राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए, 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा

नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक्टिव मोड पर आ गई है। बड़ी बात यह है कि लंबे समय बाद कांग्रेस ने अपने कार्यकारिणी की जंबो लिस्ट जारी की। ऐसा तब हुआ था जब सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बन कर आए थे। उसके बाद में लंबे समय बाद यह जम्बो कार्यकारिणी बनी है। इस कार्यकारिणी में यदि चेहरों की बात करें तो अशोक गहलोत टीम के साथ में पायलट खेमे को भी जमकर तवज्जो दी गई है। इससे साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिलकर लड़ेंगे। राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए हैं, साथ ही 121 सचिवों के साथ 25 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. लंबे समय से ये नियुक्तियां लंबित थीं. जुलाई 2020 में सचिन पायलट को अध्‍यक्ष पद से हटाया गया था, जिसके बाद पहली बार इतनी संख्‍या में संग...

राजस्थान की कांग्रेस सरकार श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को कराएगी रुद्राभिषेक

जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार राज्य में सुख, समृद्धि, शांति, अच्छी वर्षा व खुशहाली के लिए श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कराएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। देवस्थान विभाग के अधीन आने वाले सभी शिवालयों एवं प्रदेश के अन्य सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भी विभाग की ओर से रुद्राभिषेक करवाया जाएगा। देवस्थान विभाग मंत्री शकुन्तला रावत ने श्रावण मास व अधिक मास की बधाई देते हुए यह जानकारी मंदिर रामचंद्र जी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश में विभाग के अधीन शिव मंदिरों में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों में यह अनुष्ठान होगा उनकी सूची बना ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी जरूरत के अनुसार रुद्...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली के बिलों को लेकर राजस्थान की जनता को दी सबसे बड़ी सौगात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली के बिलों को लेकर राजस्थान की जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी घोषणा करते हुए यह बात लिखी, महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. - मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.  - 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. - 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा. - खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभ...

केसी वेणुगोपाल बोले, ' गहलोत और पायलट दोनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया, दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई'

नई दिल्ली। राजस्थान की सियासत में एक-दूसरे के धुर विरोधी बन बैठे अशोक गहलोत और सचिन पायलट में लगता है अब हालात सामान्य होने की ओर हैं। सवाल यह भी है कि अब हालात सामान्य हो या नहीं हो पर जो सूत्रों के हवाले से खबर मिली है उसके मुताबिक राहुल गांधी के सामने दोनों ही नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सुलह हो गई है। पार्टी आलाकमान के साथ करीब चार घंटे की लंबी चर्चा के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने बयान में कहा कि 'अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। निश्चित रूप से हम राजस्थान में चुनाव जीतेंगे। यह भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई होगी।' बता दें कि इससे पहले पार्टी अध्यक्ष खरगे के न...

महात्मा गांधी अस्पताल ने किया नर्सिंग दिवस कार्यक्रम में नर्सेज का सम्मान

जयपुर। सीआवर नर्सेज आवर फ्यूचर' थीम के साथ महात्मा गांधी अस्पताल में शुक्रवार को नर्सेज डे समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए नर्सिंगकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा नर्सेज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियॉं भी दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एम एल स्वर्णकार ने कहा कि नर्सिंगकर्मी चिकित्सा सेवाओं का आधार होते हैं। यह जरूरी है कि इन्हें संवेदनशील सेवा कार्य के लिए सम्मान के साथ समग्र विकास के अवसर भी दिये जाने चाहिए। महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. विकास स्वर्णकार ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन चुनौतीपूर्ण है। संवेदनशील सेवाओं के साथ इन्हें तकनीकी अपडेट, नियमित ट्रेनिंग तथा डॉक्यूमेंटेशन पर फोकस करने की जरूरत होती है। उन्होंने रोगियों तथा परिजनों की भली प्रकार समझाइश करने की भी अपील की। कार्यक्रम में एनएबीएच नर्सिंग एक्सीलेंस अवा...

आतंक का पर्याय बना लॉरेंस गैंग का गुर्गा ऋतिक बॉक्सर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में फिरौती और वसूली के साथ आतंक का पर्याय बना खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर बताने वाला ऋतिक बॉक्सर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में 28.1.2023 को G-Club में फायरिंग करने वाले मामले में पुलिस लगातार रितिक बॉक्सर के पीछे पड़ी हुई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा ऋतिक बॉक्सर नेपाल से पुलिस ने पकड़ा है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रथम कैलाश विश्नोई ने प्रेसवार्ता करके बताया कि बदमाश रोहित गोदारा ने क्लब के मालिक अक्षय गुरनानी से 5 करोड़ की फिरौती मांगी थी। अवैध वसूली के लिए रितिक ने फायरिंग करके दहशत फैलाई और फरारी काटने के लिए नेपाल भाग गया था। रितिक बॉक्सर ने चार शूटर्स फायरिंग के लिए बीकानेर में आगरा से भिजवाए। बीकानेर से शूटर ऋषभ व विधि से...

राजस्थान में 19 नए जिले और तीन नए संभाग की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। पिछले लंबे समय से राज्य में कई जगह से नए जिले बनाने की मांग उठाई थी। उसको देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक साथ बंपर संख्या में 19 नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब प्रदेश में 50 जिले होंगे। घोषणा में तीन नए संभाग मुख्यालय बनाए गए हैं। सीकर, पाली और बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री ने 19 नए जिलों की घोषणा की है, लेकिन कुल जिलों की संख्या 50 ही रहेगी। क्योंकि जयपुर से जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, वहीं जोधपुर को तोड़कर जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम बनाया गया है। ऐसे में पहले 31 जिलों को माना जाए और घोषणा के बाद 19 नए जिले माने जाएं तो कुल संख्या 50 होती है। राजस्थान में अब अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर), बालोतरा (बाड़मेर), ब्यावर (अजमेर), डीग (भरतपुर), डीडवाना-कुचामनसिट...

राजस्थान के 8 जिलों में माइनर मिनरल के 71 खनन प्लाटों की ई-नीलामी एक मार्च से, देशभर से खनन व्यवसायी हुए एक्टिव

जयपुर। माइंस विभाग ने 8 जिलों में माइनर मिनरल के 71 खनन प्लाटों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि इन खनन प्लॉटों की एक मार्च से 15 मार्च तक भारत सरकार के ई-प्लेटफार्म पर ई-नीलामी होगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि माइंस विभाग ने माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, सिलिकासेंड, मेसेनरी स्टोन, डाइमेंशनल लाईमस्टोन आदि के नीलामी के लिए 71 प्लॉट तैयार किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक खनि प्लॉट तैयार कर नीलाम करने के निर्देशों की अनुपालना मेे विभाग द्वारा प्रदेष में अधिक से अधिक खनन प्लॉट तैयार कर नीलामी को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि माइंस व गोपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया ने नीलामी में पारद...

गीतांजलि समूह और विवादास्पद कॉलोनाइजर्स में शुमार ज्ञानचंद अग्रवाल पर आयकर के छापे

जयपुर। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर और जयपुर के दो अलग-अलग कारोबारी समूहों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जयपुर के सबसे विवादास्पद कॉलोनाइजर्स में शुमार ज्ञानचंद अग्रवाल पर की गई है। साथ ही गीतांजलि ग्रुप के ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है। जयपुर के ज्ञानचंद अग्रवाल की चार रजिस्टर्ड फर्म के 12 ठिकानों पर रेड डाली गई है। बता दें कि उदयपुर और एमपी में गीतांजलि समूह का माइनिंग का कारोबार है जबकि उदयपुर में एक बड़ा हॉस्पिटल ग्रुप भी है वहीं ज्ञानचंद अग्रवाल प्रॉपर्टी के कारोबार से जुडे हैं, अभी जयपुर में पृथ्वीराज नगर सहित कई इलाकों में बड़ा जमीनों का कारोबार है। ज्ञानचंद अग्रवाल जमीनों के कई मामलों में विवादास्पद है और इससे पहले कई बार हवालात की हवा भी खा चुका हैं। कई गरीब लोग आज भी खून पसीने की कमाई से ज्ञानचंद की कॉलोनी में लिए हुए प्लाट पाने के लिए न...

लॉरेन्स गैंग से जुड़ा हार्डकोर अपराधी भूतपूर्व सैनिक उम्मेद सिंह उसके 5 साथियों के साथ गिरफ्तार

जोधपुर। राजस्थान पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जोधपुर पुलिस ने लॉरेंस गैंग के हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए 6 बदमाशों के पास 6 पिस्टल 13 मैगजीन जब्त किए हैं।  जोधपुर पुलिस ने लॉरेन्स गैंग से जुड़े हार्डकोर अपराधी भूतपूर्व सैनिक उम्मेद सिंह व उसके 5 साथियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। यह गैंग जोधपुर के एक सरपंच की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाली थी। लेकिन जोधपुर पुलिस ने वारदात से पहले हार्डकोर अपराधी सहित उसकी गैंग को गिरफ्तार कर लिया। जोधपुर के चोखा गांव के सरपंच चुन्नीलाल टाक की हत्या करने को लेकर जोधपुर में लॉरेन्स गैंग का हार्डकोर अपराधी पूर्व सैनिक उम्मेद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पूर्व सैनिक उम्मेद सिंह के साथ उसके 5 साथी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 6 पिस्टल,13 मैगजीन,12...