जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान के तहत कुछ उद्योगपतियों को लेकर विपक्ष द्वारा चलाए गए कैंपेन पर सवाल उठाए, वही कुछ मीडिया हाउसेस को भी निशाने पर लिया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया।
CM गहलोत ने एक ब्यान जारी कर कहा कि मैं इन्वेस्ट राजस्थान को सफल बनाने के लिए सभी निवेशकों, CII, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशासन, आमजन, मीडियाकर्मियों समेत सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इस समिट से आगे बढ़ते राजस्थान की छवि दुनिया में गई है एवं मुझे खुशी है कि इससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके आएंगे। हालांकि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष के साथियों ने इस समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया। हमार...
कोटा. राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ हौड़ौती अंचल से अपने दौरे की शुरूआत की। इस मौके पर पायलट का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला और बड़ी संख्या में भीड़ उनके समर्थन में उमड़ी. राजस्थान में सीएम पद की खींचतान के बीच सचिन पायलट का यह दौरान काफी चर्चा में और अहम रहा। सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन पायलट जिंदाबाद और पायलट आई लव यू के नारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन ठहराव के दौरान स्टेशन पर सचिन पायलट के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
उधर राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर पायलट ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अध्यक्ष बना तब मैंने संघर्ष किया। इसलिए हम सत्ता में आए हैं। कार्यकर्ताओं के बेस पर ही सत्ता में आए है। जब...
उत्तर प्रदेश। देश की राजनीति से जुड़ा धरती पुत्र सबको अलविदा कह गया। राजनीति के मैदान के पहलवान कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का 82 साल की आयु में निधन हो गया। अपने कुशल नेतृत्व, बेहतर निर्णय क्षमता और राजनीतिक प्रबंधन के दम पर इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी और अटल बिहारी हों या आडवाणी... इन सब दिग्गजों के दौर में अपनी विशेष पहचान बनाई। 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
जीवन से जुड़ी 25 प्रमुख बातें
1. मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में किसान परिवार में हुआ
2. 3 बार CM, 1 बार रक्षा मंत्री, 7 बार MP, 8 बार MLA बने मुलायम सिंह
3. 90 के दशक में दो बार पीएम बनते बनते रह गए मुलायम सिंह
4. 55 सालों तक देश में की राजनीति
5. राम मनोहर लोहिया और राज नारायण से राजनीति शिक्षा ली
6. 1992 में मुलायम सि...
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। वो गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को अधिक तबीयत बिगड़ गई थी। तत्काल आक्सीजन का लेवल बढ़ाया गया था। करीब तीन घंटे बाद स्थिति पहले की तरह हो पायी। लेकिन चिकित्सकों की यह प्रयास काम नहीं आए और आखिरकार उनका आज निधन हो गया।...
नई दिल्ली। बीजेपी अपने मिशन 2024 में दिन रात एक कर जुट चुकी है। लोकसभा चुनावों में उन सीटों को फोकस किया जा रहा है जहां मोदी और उनकी टीम कमजोर रही। कमजोर सीटों पर बेहतर पर्फोमेंस कैसे दी जाए इस पर रणनीति तेज हो गई है। अब पार्टी ने बकायदा 2019 में हारी 144 लोकसभा सीटों पर तोबड़तोड़ रैलियों और सभाओं का फॉर्मूला तैयार किया है। इन लोकसभा सीटों में से 40 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 40 बड़ी रैलियां करेंगे। बची हुई सीटों पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़े नेता सभाएं करेंगे।
इस पूरी रणनीति को 'लोकसभा प्रवास योजना फेज-2' कहा गया है। और सभी को मिशन में प्रभावी तरीके से जुटने के निर्देश दिए गए हैं। बड़ी बात यह है कि पहले से जीती हुईं सीटों पर भी बेहतर तरीके से फोकस करने का काम भाजपा कर रही है। ताकि नई सीटें पाने के चक्कर में कहीं पहले वाली सीटें हाथ से ना नि...
पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन पर विशेष
जयपुर (जितेन्द्र सिंह शेखावत). "राजस्थान" के ब्राह्मणों को एक जाजम पर बिठाने के साथ सारी कोमों की भलाई के लिए जीवन खपा देने वाले पंडित भंवर लाल शर्मा चूरु जिले के सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे भाजपा, जनता पार्टी, लोकदल, कांग्रेस सहित अनेक राजनीतिक दलों में "ठरके" से रहे। सरपंच और विधायक के साथ कई बार मंत्री भी रहे। पंडित जी ने जीवन भर गरीबों के दिल पर राज किया।
विद्याधर नगर में ब्राह्मण समाज के लिए परशुराम भवन बनाने में पंडित जी का ही सबसे बड़ा योगदान था। उनके दरवाजे से कोई भी खाली हाथ नहीं गया । उसी का ही परिणाम रहा कि वे चाहे किसी भी पार्टी का टिकट लेकर चुनाव में खड़े होते फिर भी भारी वोटो से जीत जाते। सन 1985 में वे लोक दल के टिकट पर खड़े हुए और कांग्रेस के नेता चंदनमल बैद जैसी शख्सियत को हरा दिया।
भंवर लाल जी ने अप...
जयपुर। राजस्थान की सियासी गलियारों से एक दुखद खबर है। दिग्गज कांग्रेस नेता और विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया है। जयपुर के SMS अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक मेदांता में भर्ती रहने के बाद उन्हें जयपुर लाया गया था, जहां सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम अशोक गहलोत सहित कई दिग्गजों ने दुख जताया है।
17 अप्रैल 1945 को सरदाशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच बन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। भंवरलाल शर्मा सरदारशहर से सात बार विधायक रहे। वे 8 वीं से लेकर 12 वीं विधानसभा तक सरदारशहर से पांच बार लगातार जीते। बीच में हार गए थे। वे कांग्रेस से पहले जनता पार्टी में रहे थे। अपने बयानों से कई बार शर्मा पार्टी के लिए मुसीबत भी बने, जिसके चलते उन्बें पार्टी से निलंबित भी किया गया।...
कर्नाटक। राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक RSS वाले अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। ये ऐतिहासिक तथ्य है... स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरु में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होने यह भी कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताए। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। राहुल गांधी ने यहां करीब आधे घंटे की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने इस दौरान सावरकर, RSS और PFI से लेकर कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स पर बात की।
उन्होने कहा- देश की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है और स...
Thupten Tempa passed away: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा का आकस्मिक निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। यह राज्य और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में आया है। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
शुक्रवार शाम 4.00 बजे राम कृष्ण मिशन अस्पताल, ईटानगर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर अरुणाचल में शोक की लहर है। वे 68 वर्ष के थे।
स्वर्गीय थुपटन टेम्पा तवांग (एसटी) एलएसी से सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे।
वह अरुणाचल प्रदेश के बहुत ही विनम्र और मृदुभाषी राजनीतिक नेता माने जाते थे। बौद्ध धर्म के अनुयायी के रूप में वे एक दयालु...
जयपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में करीब 11 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं. यह दिखाता है कि राजस्थान की ट्रेडिशनल छवि बदलकर अब इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली डेस्टिनेशन की छवि बनी है. इसके साथ ही अलग-अलग बिजनेसमैन ने इन प्रस्तावों के इतर सोशल कमिटमेंट्स भी किए हैं. इन्वेस्ट राजस्थान से करीब 10 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है. इन्वेस्ट राजस्थान कार्यक्रम में सिर्फ MoU एवं LoI साइन ही नहीं हुए बल्कि करीब 40% प्रोजेक्ट अगली स्टेज में पहुंच गए हैं. आज देश-दुनिया के बिजनेसमैन यहां आए और यहां मिले सम्मान से अभिभूत दिखे. 3000 से अधिक निवेशकों में सभी विचारधाराओं के व्यापारी शामिल थे. जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें बताना चाहिए कि कई व्यापारी किसी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो क्या वो...