अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा का आकस्मिक निधन


Thupten Tempa passed away: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष  थुप्टेन टेम्पा का आकस्मिक निधन हो गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थुप्टेन टेम्पा जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। यह राज्य और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में आया है। शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

 

शुक्रवार शाम 4.00 बजे राम कृष्ण मिशन अस्पताल, ईटानगर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की चौंकाने वाली खबर सुनकर अरुणाचल में शोक की लहर है। वे 68 वर्ष के थे। स्वर्गीय थुपटन टेम्पा तवांग (एसटी) एलएसी से सबसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे। वह अरुणाचल प्रदेश के बहुत ही विनम्र और मृदुभाषी राजनीतिक नेता माने जाते थे। बौद्ध धर्म के अनुयायी के रूप में वे एक दयालु, बुद्धिमान और महान व्यक्तित्व वाले सज्जन व्यक्ति थे।