समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो गया है। वो गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को अधिक तबीयत बिगड़ गई थी। तत्काल आक्सीजन का लेवल बढ़ाया गया था। करीब तीन घंटे बाद स्थिति पहले की तरह हो पायी। लेकिन चिकित्सकों की यह प्रयास काम नहीं आए और आखिरकार उनका आज निधन हो गया।