Politics

गहलोत और पायलट समर्थक नेताओं को PCC चीफ डोटासरा ने दी वॉर्निंग

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के करीबी नेताओं को वॉर्निंग दी है। सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बीच हुई बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सख्ती की बात की है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। जो कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और उसके संस्कार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का किसी को अधिकार नहीं है। इन सब चीजों पर पार्टी आलाकमान ध्यान रख रहा है। PCC चीफ डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई कुछ भी बयान दे रहा है। उसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी देख रही है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जो एडवाइजरी जारी हुई है, हर चीज केसी वेणुगोपाल के संज्ञान में है। ऐसा कोई काम...

कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने अपने पदों से दिए इस्तीफे

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियोंं ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह इसलिए ताकि अब कांग्रेस के नए प्रमुख अपने मुताबिक नई टीम को नियुक्ति दे सकें। वैसे नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद इस तरफ इस्तीफा देना कोई नई बात नहीं है यह कांग्रेस की परम्परा रही है। अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की परंपरा बनी हुई है, इसका मकसद है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आस्था प्रकट की जा सके और साथ ही नए पदाधिकारियों को वो अपने मुताबिक नियुक्ति दे सकें। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अपना बयान भी जारी किया। और बताया कि 'सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआइसीसी महासचिवो...

पीएम मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान में, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान आएंगे और उनके इस दौरे के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। उनका बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में अहम दौरा तय किया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव और इसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह दौरा काफी अहम है। दौरे को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री एक नई रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी का मानगढ़ दौरा गुजरात चुनाव प्रचार का ही हिस्सा है। मगर इसे पीएमओ के कार्यक्रम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। यही वजह है कि राजस्थान में यह संगठन का कार्यक्रम होने के बजाय पीएओ का कार्यक्रम है। संभावना है कि इसमें राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, उन्हें इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। मानगढ़ दौरे से पीएम मोदी आदिवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राजस्...

जैसा सोचा था वैसा ही हुआ, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 7897 वोट खड़गे को तो 1072 थरूर को मिले

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। कांग्रेस चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद काउंटिंग हुई जिसमें 7897 वोट खड़गे को मिले जबकि जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले. हालांकि यह नतीजे पूर्व अनुमानित थे। पहले ही माना जा रहा था कि खड़गे की एकतरफा जीत होगी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है. वहीं, उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने ये आरोप लगाया है।...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद हुए चुनाव, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि ​थरूर में मुकाबला रहा लेकिन जीत एक तरफ खड़गे की तय मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न राज्यों में मतदान हुआ। कांग्रेस के कई दिग्गज इसमें शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, पी. चिदंबरम, कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस मुख्यालय पर वोटिंग के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष का इंतजार लंबे वक्त से था। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 9900 में से 9500 डेलिगेट्स ने वोट डाले। किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी राज्यों से 18 अक्टूबर को बैलेट बॉक्स आएगा। 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। उधर इन चुनावों में कांग्रेस नेता और अध्यक्...

इलेक्टोरल बॉन्ड के मसले पर बोले सीएम गहलोत- सुप्रीम कोर्ट खुद गलती कर रहा है, यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ​कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इस स्कैंडल को संस्थागत कर दिया गया है। इसको बंद करवाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मसले की सुनवाई में डिले करके गलती कर रहा है। सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद में सबसे बड़ा घोटाला है।भारत सरकार एनडीए गवर्मेंट ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस प्रकार तरीका निकाला है कि किसी पर ब्लेम भी नहीं आए और आराम से वो साइफन पैसा कर सके। ऐसा स्कैंडल जो संस्थागत कर दिया गया है। ऐसा हिस्ट्री में कहीं हुआ ही नहीं होगा जो इन्होंने काम किया है और सुप्रीम कोर्ट में अभी भी कह रहे हैं कि हमने सही काम किया है। जबकि 95 पर्सेंट से ज्यादा पैसा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, बाकी पार्टियों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। तमाम उद्योगपति डरे हुए हैं, वो चुपचाप इलेक...

मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन

उत्तर प्रदेश। धरतीपुत्र राजनीति के एक अध्याय समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में मुलायम सिंह यादव के समर्थक, प्रशंसक और कई दिग्गज राजनीतिज्ञ शामिल हुए। राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सैफई में उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव अनंत सफर पर रवाना हो चुके हैं। वह पंचतत्व में विलीन किए जाने के दौरान लोगों ने धरती पुत्र अमर र...

मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान के तहत कुछ उद्योगपतियों को लेकर विपक्ष द्वारा चलाए गए कैंपेन पर सवाल उठाए, वही कुछ मीडिया हाउसेस को भी निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया। CM गहलोत ने एक ब्यान जारी कर कहा कि मैं इन्वेस्ट राजस्थान को सफल बनाने के लिए सभी निवेशकों, CII, अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशासन, आमजन, मीडियाकर्मियों समेत सभी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इस समिट से आगे बढ़ते राजस्थान की छवि दुनिया में गई है एवं मुझे खुशी है कि इससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके आएंगे। हालांकि मीडिया के एक हिस्से एवं विपक्ष के साथियों ने इस समिट में पधारे कुछ निवेशकों को लेकर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया। हमार...

पायलट के प्रदेशव्यापी राजनीतिक दौरों का आगाज, बोले- अध्यक्ष बना तब मैंने संघर्ष किया, इसलिए हम सत्ता में आए

कोटा. राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और विधायक सचिन पायलट ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ हौड़ौती अंचल से अपने दौरे की शुरूआत की। इस मौके पर पायलट का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला और बड़ी संख्या में भीड़ उनके समर्थन में उमड़ी. राजस्थान में सीएम पद की खींचतान के बीच सचिन पायलट का यह दौरान काफी चर्चा में और अहम रहा। सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सचिन पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सचिन पायलट जिंदाबाद और पायलट आई लव यू के नारों से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन ठहराव के दौरान स्टेशन पर सचिन पायलट के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उधर राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर पायलट ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अध्यक्ष बना तब मैंने संघर्ष किया। इसलिए हम सत्ता में आए हैं। कार्यकर्ताओं के बेस पर ही सत्ता में आए है। जब...

चले गए राजनीति के मैदान के पहलवान, जानें मुलायम सिंह यादव के सफरनामे से जुड़ी 25 प्रमुख बातें

उत्तर प्रदेश। देश की राजनीति से जुड़ा धरती पुत्र सबको अ​लविदा कह गया। राजनीति के मैदान के पहलवान कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का 82 साल की आयु में निधन हो गया। अपने कुशल नेतृत्व, बेहतर निर्णय क्षमता और राजनीतिक प्रबंधन के दम पर इंदिरा गांधी हों या राजीव गांधी और अटल बिहारी हों या आडवाणी... इन सब दिग्गजों के दौर में अपनी विशेष पहचान बनाई। 10 अक्टूबर 2022 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जीवन से जुड़ी 25 प्रमुख बातें 1. मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में किसान परिवार में हुआ 2. 3 बार CM, 1 बार रक्षा मंत्री, 7 बार MP, 8 बार MLA बने मुलायम सिंह 3. 90 के दशक में दो बार पीएम बनते बनते रह गए मुलायम सिंह 4. 55 सालों तक देश में की राजनीति 5. राम मनोहर लोहिया और राज नारायण से राजनीति शिक्षा ली 6. 1992 में मुलायम सि...