मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन


उत्तर प्रदेश। धरतीपुत्र राजनीति के एक अध्याय समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में मुलायम सिंह यादव के समर्थक, प्रशंसक और कई दिग्गज राजनीतिज्ञ शामिल हुए। राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सैफई में उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव अनंत सफर पर रवाना हो चुके हैं। वह पंचतत्व में विलीन किए जाने के दौरान लोगों ने धरती पुत्र अमर रहें के नारे लगाए।