अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़ा गया बीएसएफ इंस्पेक्टर, दो साथी भी गिरफ्तार


जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की CIU टीम ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” अभियान के तहत तीन नशेबाजों को गिरफ्तार किया है। ACP चिरंजीलाल मीणा के नेतृत्व में CI ख़लील अहमद ने जयपुर शहर के चौमूं थाना इलाके में 3 नशेबाज करोबारी किए गिरफ्तार किए हैं।

CIU टीम में तैनात अनिल कुमार व विकास की सूचना पर चौमूं कस्बे के सामोद रोड़ स्थित निजी अस्पताल के सामने जाल बिछाकर कार में 3 तस्करों राजेन्द्र कुडी, कैलाश देवन्दा एवं मदन बराला को दबोचा। पुलिस ने कार मे तलाशी दौरान 1 किलो 385 ग्राम अफीम व मादक पदार्थ के ब्रिकी राशि 70,300 रूपये बरामद किए। गिरफ्तार किए गए तस्करों में राजेन्द्र कुडी BSF में इंस्पेक्टर के पद नार्थ-वेस्ट मणिपुर में तैनात है।

आरोपी असम से मादक पदार्थ लाकर जयपुर शहर के ग्रामीण अंचल, सीकर, जयपुर शहर में सप्लायरों को देता थे। पुलिस पूछताछ में जुटी है। और इस रैकेट में शामिल कई और लोगों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने राजेन्द्र की निशानदेही पर उसके हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित सनसिटी में बने फ्लैट से 4 किलो 702 ग्राम अफीम, 1 पिस्टल, 2 मैगज़ीन व 12 जिदा कारतूस बरामद किए हैं। उक्त अफीम असम से 1,20,000 रूपये में लाकर जयपुर शहर में 2 लाख रूपये बेचान करना क़बूला है।