मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा: जयराम रमेश


जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच में कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश का एक बड़ा बयान सामने आया है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद में देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। और कांग्रेस सफल होगी।

जयराम रमेश ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन नेताओं के खिलाफ जांच जारी है। अनुशासन कमेटी के बारे में जहां तक सवाल है तो वह ऑनगोइंग इन्क्वायरी चल रहा है। जब जांच खत्म होने पर निर्णय लिया जाएगा।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे एक व्यक्ति को नहीं जिताएंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि जो कोई हल कांग्रेस अध्यक्ष खड़ेगे, प्रभारी रंधावा जो खुद राजस्थान के हैं, इनके पूर्वज बूंदी से आते थे, अलग अलग वरिष्ठ नेता हैं। मैंने पहले भी कहा है कि संगठन सर्वोपरी है। व्यक्ति आते हैं,व्यक्ति जाते हैं। व्यक्ति पद ग्रहण करते हैं, व्यक्ति पद से हटते हैं लेकिन संगठन बरकरार रहता है। संगठन को मजूबत करना हमेशा हमारे लिए प्राथमिकता में रहा है।