भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे, राहुल गांधी ने जमकर साधा BJP पर निशाना


जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इस मौके पर  राहुल गांधी जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हमारी यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी वर्तमान में देश की स्थिति के अनुकूल खुद में बदलाव ला रही है। भाजपा और आरएसएस का उदय, कांग्रेस को नये रूप में उभरने में मदद कर रहा है। राहुल ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस अपनी ताकत हासिल कर लेगी, वह अजेय हो जाएगी। बदलते समय के साथ पार्टी ने अपने में कई बदलाव किए हैं। p> 

उधर राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां बयानबाजी कम चर्चा अधिक है, जो एक अच्छी बात है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने यह भी कहा कि राजस्थान ही नहीं, अन्य राज्यों में भी ऐसा होता है। लेकिन, नेताओं की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो हम कार्रवाई करते हैं। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है, लोगों को बोलने की आजादी है, हम उन्हें डराकर चुप नहीं कराते हैं।