नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने 29 मार्च, 2023 को शुरू हुई कोयला खदानों की वाणिज्यिक नीलामी के 7वें दौर के तहत नीलामी के लिए प्रस्तुत की गई कोयला खदानों के लिए आज यहां बोली-पूर्व बैठक आयोजित की। बोली-पूर्व बैठक की अध्यक्षता श्री एम नागाराजू, अपर सचिव और नामित प्राधिकारी, कोयला मंत्रालय ने की और इसमें 50 से भी अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 7वें दौर में कुल 106 कोयला खदानों की नीलामी के लिए पेशकश की जा रही है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड और सीएमपीडीआईएल द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। श्री एम. नागाराजू ने बोलीदाताओं से बड़ी संख्या में भाग लेने और देश की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने का अनुरोध किया। उन्होंने बोलीदाताओं को आवश्यक सहयोग देने के लिए कोयला मंत्रालय की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और कोयला खदानों की व्यवहार्यता या लाभप्रदता को समझने अथवा इसका आकलन करने के लि...
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे एम्स गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (एएएचआईआई) का शिलान्यास भी करेंगे और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। दोपहर लगभग 2:15 बजे, प्रधानमंत्री गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष्य में गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे, प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए गुवाहाटी के सरसजई स्टेडियम पहुंचेंगे जहां वह दस हजार से अधिक कलाकारों/बिहू नर्तको...
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शहीद स्मारक पर अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन किया। भले ही मौके पर माहौल बनाया गया कि पूर्ववति वसुंधरा की राज्य सरकार के भ्रष्टाचारों के खिलाफ जांच की मांग को लेकर अनशन था लेकिन हकीकत में सीधे तौर पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को टारगेट किया गया। सरकार के खिलाफ एक दिन का अनशन 5 घंटे में ही खत्म हो गया। मंगलवार शाम करीब पौने 4 बजे समर्थकों ने मिठाई खिलाकर पायलट का अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा 'जनता के वादे होंगे पूरे, हर भ्रष्टाचार की हो जांच, राजस्थान का है दृढ़संकल्प, सत्य पर नहीं आने देंगे कोई आंच।' अनशन खत्म होने के बाद पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सांकेतिक अनशन किया है। उन्होंने कहा कि यदि बात संगठन की होती तो निश्चित ...
जयपुर। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ अब राजस्थान में भी कोरोना पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए संभावितों की सैम्पलिंग बढ़ाने और राज्य व जिलास्तर पर कोविड संबंधी आवश्यक जानकारियां-सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्षों को सक्रिय बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में मॉक-ड्रिल, रिपोर्टिंग व अन्य उपचार सेवाओं में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव टी.रविकांत तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ.पृथ्वी ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड नियंत्रण एवं प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में समस्त मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, चिकित्सालयों के अधीक्षक...
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान उस समय प्राप्त होने की संभावना है, जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएगा और यह भी कि इससे 2070 तक शुद्ध शून्य लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता के निकट पहुंचने में सहायता मिलेगी। प्रतिशत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मुंबई में परमाणु ऊर्जा विभाग के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के एक समूह के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।
मंत्री महोदय ने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा निर्धारित अन्य लक्ष्यों में वर्...
मैसूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में मैसूर विश्वविद्यालय में आयोजित 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे होने के स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) का भी शुभारंभ किया। उन्होंने ‘अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेशन’ तथा टाइगर रिजर्व के प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन के पांचवें चक्र की एक सारांश रिपोर्ट का लोकार्पण किया, बाघों की संख्या की घोषणा की और अखिल भारतीय बाघ अनुमान (पाचवां चक्र) की सारांश रिपोर्ट जारी की। उन्होंने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने भारत में बाघों की बढ़ती आबादी के गौरवपूर्ण क्षण की चर्चा की और खड़े होकर बाघों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट टाइगर के आज 5...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना में हैदराबाद के परेड ग्राउंड में आज 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। परियोजनाओं में हैदराबाद के बीबी नगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना शामिल है। उन्होंने रेलवे से जुड़ी अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से तिरुपति के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तेलंगाना राज्य के विकास की गति को तेज करने का अवसर प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इससे पहले आज दिन में सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखा ...
नई दिल्ली। अंडमान और निकोबार कमांड (एएनसी) ने थल सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बलों की संपदाओं को शामिल करते हुए बड़े स्तर पर एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्स कवच’ का आयोजन किया। 23 फरवरी, 2023 को शुरू हुआ यह अभ्यास 7 अप्रैल, 2023 को संपन्न हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त युद्ध क्षमताओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को ठीक करना और सेनाओं के बीच अंतर परिचालन और संचालन तालमेल को बढ़ाना था। थल सेना की ‘शत्रुजीत ब्रिगेड’, आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशंस डिवीजन (एएफएसओडी), नौसेना के विशेष बलों और एएनसी के उभयचर सैनिकों ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक दूरस्थ द्वीप पर तट से दूर उभयचर लैंडिंग, हवाई संचालन, हेलीबोर्न संचालन और विशेष बलों के त्वरित प्रवेश से जुड़े बहु-डोमेन अभ्यास में भाग लिया। 'एक्स कवच' ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और अंडम...
नई दिल्ली। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 2020 में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार (एनएसए) का शुभारम्भ किया था, जो स्टार्टअप इकोसिस्टम में उत्कृष्ट स्टार्टअप्स और सक्षम बनाने वालों (एनेबलर्स) को पुरस्कृत करने और उन्हें पहचान देने के लिए है, जो अभिनव उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं और जहां सामाज पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया जा सकता है। अब तक, तीन वर्षों के लिए स्टार्टअप्स और सक्षम बनाने वालों (एनेबलर्स) को पुरस्कृत किया जा चुका है, जिन्होंने भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2023 से ‘लाइव’ कर दिए गए हैं और जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 है। विविध क्षेत्रों से जुड़े स्टार्टअप्स को पहचान देने और पुरस्कृत करने की विरासत को जारी रखते हुए, डीपीआईआईटी ने चौथे राष्ट्रीय स्...
नई दिल्ली। “केंद्र और राज्यों के लिए आवश्यक है कि वे सहयोग की भावना के साथ काम करना जारी रखें, जैसा कि कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए पिछली कोविड की लहरों के दौरान किया था।” केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत के दौरान यह बात कही। कोविड-19 की रोकथाम व प्रबंधन के लिए जन स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारियों और कुछ राज्यों में हाल में मामलों में वृद्धि होने के मद्देनजर राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 के प्रबंधन के लिए पूरी तैयारी रखने की सलाह दी है। उन्होंने ...