मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध के खिलाफ FIR दर्ज, जानें कारण


भरतपुर। भरतपुर में कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे में आपस में ठन गई है और इसका नतीजा यह निकला है कि उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अपने ही इलाके में मंत्री जी की इजाजत से उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बेटे अनिरूद्व के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर जातिगत वैमनस्यता फैलाने, भीड़ को उकसाने का आरोप है। पुलिस पर पथराव का भी आरोप लगा है। अम्बेडकर की मूर्ति की जगह महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग की जा रही है। जबकि मंत्री विश्वेन्द्र सिंह उस स्थान पर अम्बेडकर की मूर्ति लगा रहे हैं। मौके पर नामजद लोगों ने भीड़ को उकसाने एवं पुलिस से की धक्का-मुक्की को लेकर पुलिस ने नदबई थाना में धारा 147,149,186,353,505(2) व 153 क IPC में मामला दर्ज कराया गया है। सीओ नीतिराज सिंह इस मामले की तफ्तीश जुटे हैं। संतोष,मनुदेव व मुकेश का भी नाम FIR में दर्ज है। CI रामावतार मीणा ने यह मुकदमा दर्ज करवाया है। बैलारा बाईपास नदबई की घटना है।