उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या


प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या उस वक़्त की गई जब प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के लिए ले जाया गया था।

बता दें कि उमेशपाल हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी थे दोनों? उमेशपाल हत्याकांड के अगले दिन यानी 25 फरवरी को माफिया अतीक के साथ ही कई के शूटरों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। इसमें उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने माफिया अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन, बरेली जेल में बंद भाई पूर्व विधायक अशरफ, मोहम्मद मुस्लिम, गुलाम, अतीक के बेटों और अतीक के अन्य सहयोगियों के खिलाफ साजिश, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में धूमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया था। तहरीर पर पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 506, 34, विस्फोटक अधिनियम 1908 (3), आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 (7) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। और अब यह पूरा घटनाक्रम हुआ।