5 लाख के इनामी बदमाश अतीक अहमद के बेटे असद का UP एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, एक अन्य शूटर भी ढेर


Asad Ahmed: पिछले कुछ दिनों से फरार उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के आरोपी माफ़िया अतीक़ अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एनकाउंटर में मार गिराया है। 

यूपी एसटीएफ ने बताया गया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस दौरान झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में UPSTF टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों की मौत हो गई। उनके पास से विदेश में बने अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।