नई दिल्ली। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईपीएस रवि सिन्हा को राॅ का नया चीफ बनाया गया है। सिन्हा 30 जून को वर्तमान आरएडब्ल्यू चीफ का कार्यकाल पूरा होने पर पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा। कैबिनेट कमेटी ने नियुक्ति पर मुहर लगाई गई। राष्ट्रहितों के लिए ऑपरेशंस को राॅ अंजाम देती है। रॉ की रिपोर्टिंग सीधी प्रधानमंत्री को होती है। वैसे देश की अंतरराष्ट्रीय मामलों की खूफिया एजेंसी रॉ से रवि सिन्हा का लंबे समय से जुड़ाव रह चुका है। रवि सिन्हा रॉ की ऑपरेशनल विंग के प्रमुख थे। सिन्हा को भारत के पड़ोसी देशों के मामले में विशेषज्ञ माना जाता है। वह जम्मू कश्मीर में भी सेवाएं दे चुके हैं और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में भी तैनात रह चुके हैं। सिन्हा ने ऐसे समय रॉ चीफ का पद संभालने जा रहे हैं जब दुनिया के कई देशों में सिख कट्टरपंथ तेजी से उभर रहा है। ऐसे में सिन्हा के सामने इससे निपटने की चुनौती होगी। इसके अलावा पाकिस्तान और चीन से जुड़े मामलों को लेकर भी चुनौति कम नहीं है। रवि सिन्हा 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। रवि सिन्हा से पहले सामंत गोयल का बतौर रॉ चीफ कार्यकाल कई उपलब्धियों भरा रहा। बता दें कि सामंत गोयल के रॉ चीफ रहते ही पाकिस्तान में बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया गया। साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया था।