जयपुर। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने गुरूवार को भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत सिदड़ीयास व ग्राम पंचायत कोदूकोटा में 47 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपए की लागत के सड़क निर्माण, विद्यालय भवन निर्माण, नाली निर्माण आदि के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जाट ने ग्राम पंचायत सिदड़ीयास में लोगों से संवाद किया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए कहा।
इस दौरान राजस्व मंत्री ने मौजूद आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, दुर्घटना बीमा योजना, कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी और अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना छात्राओं, विधवा एवं एकल नारी को सशक्त करने की राज्...
जयपुर। विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 28 लाख रूपये से बढ़ाकर अब 40 लाख रूपये कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 2018 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रूपये थी। कोविड महामारी के समय वर्ष 2020 में इसे बढ़ाकर 30 लाख 18 हजार रूपये कर दिया गया। 2022 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह सीमा बढ़ाकर 40 लाख रूपये कर दी गयी है।
गुप्ता ने बताया कि उम्मीदवार को निर्वाचन व्यय का सार विवरण जिला निर्वाचन अधिकारी को जमा कराना अनवार्य होता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवार के चुनाव व्यय में कुछ मद अनुमत किये गये हैं एवं कुछ अनुमत नहीं किये गये हैं।
जनसभाएं, रैली जुलूस, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री पर व्यय अनुमत किया गया है। साथ ही केबल नेटवर्क, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार और...
जयपुर, 20 सितंबर। किसानों की अथक मेहनत और राज्य सरकार की कृषि कल्याण योजनाओं का परिणाम है कि कृषि के क्षेत्र में प्रदेश नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राजस्थान को कृषि योजना संचालन में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश मोटे अनाज के उत्पादन, ड्रिप, स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर संयंत्रों की स्थापना, किसानों को बीमा क्लेम वितरण, ऑनलाइन फसल कटाई प्रयोग औऱ सौर ऊर्जा पम्पों की स्थापना में देश में प्रथम स्थान पर है।
राज्य सरकार ने किसानों की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किये हैं। इसका ही नतीजा है कि प्रदेश की कृषि का कैनवास ज्यादा हरा-भरा नजर आने लगा है। राज्य में किसानों के लिए खेती अब घाटे का सौदा नहीं होकर दोगुनी आय का जरिया बन गयी है। प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर खेत-खलिहान खुशहाली और समृद्धि की यह कहानी कह रहे हैं।
...
- 25 वर्ष की आयु तक के 9.40 लाख युवा कर्मचारियों ने नए पंजीकरण कराए
- जुलाई, 2023 के महीने में ईएसआई योजना के तहत लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए
- जुलाई, 2023 में 52 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों तक ईएसआई योजना के लाभ को बढ़ाया गया
नई दिल्ली। जुलाई, 2023 के महीने में लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया गया है और इन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के आंतर्गत लाया गया है, इससे इनका और ज्यादा कवरेज सुनिश्चित हुआ है।
इन आकड़ो से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियाँ पैदा हुई हैं, क्योंकि जुलाई महीने के दौरान जोड़े गए कुल 19.88 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.54 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों में सबसे ज्यादा हैं और यह कुल कर्मचारियों का 47.9&nbs...
भारतीय सेना ने पूर्व सेनाध्यक्ष (सीओएएस) और पंजाब के राज्यपाल स्वर्गीय जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स की स्मृति में उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर आज नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में पहले "जनरल एसएफ रोड्रिग्स स्मारक व्याख्यान" का आयोजन किया। व्याख्यान में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने मुख्य भाषण दिया। इसमें भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ सेवारत और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
फोरम की शुरुआत पूर्व सेनाध्यक्ष के संस्मरणों से हुई। इसके बाद सेना प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) के पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने "युद्ध और गोलाबारी के बदलते स्वरूप" विषय पर व्याख्यान दिया।
India Health TV
जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स का जन्म वर्ष 1933 में मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल से की थी। जनरल...
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के साथ 24 सितंबर 2023 को तेजू हवाई अड्डे के नव विकसित अवसंरचना का उद्घाटन करेंगे।तेज़ू हवाई अड्डा तेज़ू शहर में स्थित एक घरेलू हवाई अड्डा है, जो एकल रनवे के माध्यम से प्रचालित होता है। हवाई अड्डा 212 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है और एटीआर 72 प्रकार के विमानों के संचालन को संभालने में सक्षम है। एएआई ने राज्य सरकार के अनुरोध पर तेजू हवाई अड्डे को प्रचालित करने के लिए विकास और उन्नयन कार्य किया। 170 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस कार्य में रनवे का विस्तार (1500 मीटर x 30 मीटर) और एटीआर 72 प्रकार के 02 विमानों के लिए एक नए एप्रन का निर्माण, एक नए टर्मिनल भवन और एक फायर स्टेशन सह एटीसी टॉवर का निर्माण शामिल है।
घबराहट या मानसिक बेचैनी होने पर क्या करें ? ...
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-14 निजी खातेदारी करीब 06 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया। साथ ही जोन-13 में सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम चन्दलाई मोहनपुरा में जिला जयपुर में करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर रिद्धी-सिद्धी नगर के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बस...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 07.07.2023 को 'ओवर-द-टॉप (ओटीटी) संचार सेवाओं के लिए नियामक तंत्र, और ओटीटी सेवाओं के चयनात्मक प्रतिबंध' पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। हितधारकों से आमंत्रित परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर लिखित टिप्पणियाँ प्राप्त करने की अंतिम तिथि 04.08.2023 और प्रति टिप्पणियों की तिथि 18.08.2023 तक निर्धारित की गई थी। टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के हितधारकों के अनुरोध पर, लिखित टिप्पणियाँ और प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 18.08.2023 और 01.09.2023 तक और उसके बाद क्रमशः 01.09.2023 और 15.09.2023 तक बढ़ा दी गई थी। प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के लिए एक उद्योग संघ के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए, प्रति टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 29.09.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। ...
नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा-2023 की शुरूआत की है। स्वच्छता पखवाड़ा-2023 का उद्घाटन आज रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने किया। उन्होंने रेल भवन में स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता की यह शपथ पूरे रेलवे परिवार को दिलाई गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रेलवे जोन और डिवीजनों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे के कर्मचारी शामिल है।
रेल मंत्रालय 16 से 30 सितंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। रेल मंत्रालय ने इसे स्वत: बढ़ाकर 02 अक्टूबर तक कर दिया है और अब इसे महात्मा गांधी की जयंती के साथ समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष, आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय का संयुक्त अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' (एसएचएस) अभियान (15.09.23 से 02.10.23 तक) भी मनाया जा रहा है। एसएचएस की गतिविधियो...
जयपुर। राज्य को चिकित्सा क्षेत्र की एक और बड़ी उपलब्धि की सौगात महात्मा गांधी अस्पताल ने दी है। बच्चे का लिवर प्रत्यारोपण राज्य में पहली बार हुआ है जो कि पूरी तरह सफल रहा। मुख्य लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ नैमिष मेहता के पूर्णकालिक तौर पर नियमित नियमित सेवाओं के जरिए ये संभव हो सका। डॉ नैमिष ने बताया कि 12 वर्षीय बच्ची कोटखावदा निवासी साक्षी पिछले छह साल से पीलिया, पेट में पानी तथा लिवर सिरोसिस जैसी लिवर की गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। उसका बिलरूबिन लेवल 17 तक पहुंच गया था। लिवर बायोप्सी से पता लगा कि उसे लिवर की जेनेटिक बीमारी थी। पहले उसकी बहन की 9 साल की उम्र में लिवर की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। साक्षी का जयपुर के अलावा दिल्ली के भी कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया पर लाभ नहीं मिल पाया। आखिर परिजन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आएं जहां अंतिम समाधान के रूप में उन्हें लिवर ट्रा...