1 - भोपाल (मध्यप्रदेश) में गणेश विसर्जन के दौरान दो नाव पलटने से 11 की मौत.
2 - प्रतिमा विसर्जित करते वक्त एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए. संतुलन बिगड़ने के चलते दूसरी नाव भी डूब गई.
3- 6 लोगों को बचा लिया गया. किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी. सवार लोग 27-30 साल की उम्र के थे
4- भोपाल के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के 4:30 बजे हादसा हुआ.
5- प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों नावें जुड़ी हुई थीं, जिन पर 20-25 लोग सवार थे.
6- मृतक पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे.
7- मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
8- जिस जगह घटना हुई, वहां पास ही मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (SDRF) का मुख्यालय है.
9- मृतकों के परिजनों को 11-11 लाख रु. का मुआवजा दिया.
10- दो नाविकों पर केस दर्ज किया गया, मामले की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश
...
नई दिल्लीः अनुच्छेद 370 के बड़े फैसले के बाद अब मोदी सरकार पीओके पर कुछ बड़ा फैसला ले सकती है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई. साथ ही साफ किया कि अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है. जितेन्द्र सिंह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मची है तो दुनियाभर की नजरें भारत पर हैं. पीएम मोदी और अमित शाह के बाद मंत्री जितेन्द्र सिंह ने इस बात को दौहरा कर साफ कर दिया है कि अब पीओके (POK) में कुछ बड़ा होने वाला है. जितेंद्र सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुद्दे पर कहा 'यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पीवी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है...
श्रीनगर. कश्मीर में अलगाववादियों की अब खैर नहीं. एक के बाद एक सख्त कदम सरकार उनके खिलाफ उठा रही है. पहले इनकी सुरक्षा हटाई गई, फिर अनुच्छेद 370 हटाते ही नजरबंद कर दिया गया और अब ऐसे अलगावादियों पर सरकार सख्त हो गई है जिनका आतंक और आतंकवादियों के साथ संबंध रहा है. कश्मीर में 1990 में भारतीय वायुसेना (IAF) के चार कर्मियों की हत्या के मामले में यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू स्थित TADA कोर्ट में 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी. इस समय मलिक नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद है. न्यायालय और सरकार के इस कदम के बाद 30 साल बाद मामले में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. हत्या के इस मामले में जेकेएलएफ के चीफ यासीन मलिक को जम्मू की टाडा अदालत में पेश किए जाने के आदेश दिए गए थे. बड़ी बात यह है कि यासीन मिलक पिछले तीन दशकों से टाडा अदालत में पेश होने से खुद को बचाता रहा है. पहले उसे दो बार पेश होने का आदेश दिया गया था, ...
चित्तौडगढ़ (राजस्थान). आराध्य देव अनूठे सांवलिया सेठ धाम (Sanwaliya Seth Temple) में तीन दिन परम्परागत मेला चला. इस मेले में देश-दुनिया से हजारों श्रद्धालु सांवलिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे लेकिन एक महिला सबके आकर्षण का केन्द्र बन गई. दरअसल इस महिला ने जैसे ही अपने बैग से नोटों की गडि्डयां चढावे के लिए निकालनी शुरु की तो हर कोई हदप्रद हो गया. महिला एक के बाद एक नोटों की गडि्डयां निकालकर दानपात्र में डालती गई और लोग फटी आंखों से देखते रहे. आलम यह रहा कि मौके पर सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया. करीब सवा करोड़ का यह चढावा बताया जा रहा है और सुरक्षा कारणों से महिला कौन थी, किस घराने से ताल्लुक रखती है यह नहीं बताया गया. सोशल मीडिया पर भी महिला का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.
मान्यता के अनुसार यहां आने वाले भक्त सांवलिया सेठ को अपना बिजनेस पार्टनर भी मानते हैं और अपनी ...
नई दिल्ली: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के नेता ने भारत से शरण मांगी है. प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत सरकार से शरण देने की अपील की है. पाकिस्तान में लोकतंत्र के बिगड़े हालातों के बीच बलदेव कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. 'केवल अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. हम पाकिस्तान में कई समस्याएं झेल रहे हैं. मैं भारत सरकार से शरण देने की अपील करता हूं. मैं वापस नहीं जाऊंगा.'
साथ ही उन्होंने कहा, 'भारतीय सरकार को एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख परिवार यहां आ सकें. मैं चाहता हूं कि मोदी साहब उनके लिए कुछ करें. वहां उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.' उधर पाकिस्तान से भारत में शरण लेने आए पू...
भारत. कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या के बाद हाल में सवाल फिर उठ खड़ा हुआ कि आखिर वो कौन सी वजहें होती हैं, जिनसे लोग आत्महत्या करने तक का फैसला कर डालते हैं. आर्थिक स्थिति, व्यापार घाटा, मानसिक तनाव, अकादमिक परेशानियां, काम का अत्यधिक दबाव, रिलेशनशिप की उलझनें, पारिवारिक झगड़े, विवाहेत्तर संबंध आदि कुछ ऐसे कारण है जो दुनियाभर में आज सुसाइड का प्रमुख कारण बन गए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में प्रतिवर्ष लगभग 8,00,000 लोग आत्महत्या करते हैं, यानी प्रति 40 सेकेंड में एक व्यक्ति खुद की जान ले लेता है. सुसाइड यानी आत्महत्या की इसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए प्रतिवर्ष आत्महत्या रोकथाम दिवस भी मनाया जाता है ताकि जागरूकता बढ़ाई जा सके और सुसाइड के बढते आंकड़े को कम किया जा सके. गहरी निराशा की चरम अवस्था ही आत्महत्या के लिए प्रेरित करती है. अंग्...
इस्लामाबाद/श्रीलंका. पाकिस्तान में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है, या यों कहें पूरी दुनिया में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है. पाकिस्तान की ना'पाक हरकतों का असर अब खेल पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान में इसी महीने सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला के लिए श्रीलंका टीम को पाकिस्तान दौरे पर जाना था लेकिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने जाने से मना कर दिया है. उधर बार-बार आग्रह के बावजूद लगातार इनकार करने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों की हालत पतली है. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर जाने से मना कर दिया है. गौरतलब है कि मार्च 2009 में लाहौर में एक टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंका टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद कई देशों की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर ...
नई दिल्ली. मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे कर लिए. मोदी सरकार के सौ दिन के कामकाज को हर कोई अपनी तरह से आंक रहा है. मोदी सरकार ने इन सौ दिनों में न सिर्फ कई ऐतिहिसिक फैसले लिए हैं, बल्कि अपने कई कदम से देश और दुनियां को चौंका दिया. तीन तलाक से लेकर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वह अभूतपूर्व कहे जा सकते हैं. जून में एससीओ सम्मेलन में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को नजरअंदाज कर दर्शाया कि आतंक पर ठोस कार्रवाई के बिना वार्ता संभव नहीं. अगस्त में जी-7 सम्मेलन में कश्मीर मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछालने की पाक की कोशिश नाकाम की. कश्मीर को आंतरिक मामला बता साफ किया तीसरे पक्ष के दखल की गुंजाइश नहीं. 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात ने मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजा. 25 अगस्त को मोदी बहरीन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान...
सिंगापुर/भारत. शारीरिक मजबूती और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ना सबसे जरुरी है. संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद दौड़ को लेकर आई जागरुकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन (CAIRN PINK CITY HALF MARATHON) का मुख्य आयोजन तो 15 दिसम्बर 2019 को होगा लेकिन इसके प्रोमो रन को लेकर दुनियाभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में 6 अक्टूबर सिंगापुर में केयर्न पिंकसिटी हाफ मैराथन के प्रोमो रन का आयोजन होगा. यह मुख्य आयोजन से पहले एक प्री-इवेंट है जो अंतरराष्ट्री स्तर पर आयोजित हो रहा है. मैराथन के फाउण्डर मनोज सोनी के मुताबिक 'बड़ी संख्या में अभी से इस रन के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, सिंगापुर के धावक भारतीय धावकों के साथ इसमें दौड़ में शामिल होने के लिए बेताब हैं. इस दौड़ की लगभग सभी तैयारियां अंतिम दौर में है, सिंगापुर ...
नई दिल्ली. जाने माने वरिष्ठ वकील और राजनेता राम जेठमलानी (Ram Jethmalani)का रविवार को देहांत हो गया. मशहूर वकील और आरजेडी से राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, वे 95 साल के जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे. इनकी गिनती देश के नामचीन क्रिमिनल वकीलों में की जाती रही है. वे भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. अपनी बेबाक राय रखने के लिए जेठमलानी चर्चा में रहे और कई बार आलोचना का शिकार भी हुए. उनकी विद्ववानता का हर कोई कायल था. कई बड़े मामलों के केस जेठमलानी ने लड़े. जेठमलानी ने 17 साल की उम्र में ही वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी. तब नियमों में संशोधन कर उन्हें 18 वर्ष की उम्र में प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई थी. जबकि नियमानुसार प्रैक्टिस की उम्र सीमा 21 वर्ष थी.
जानिए जेठमलानी के जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
1. देश के मशहूर वकील राम जेठम...