भारत में एक और राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का आगाज


नई दिल्ली। भारत में एक और राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ चैनल की शुरुआत हो गई है. 'टाइम्स नेटवर्क' के हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' का आज से आगाज हो गया है. चैनल प्रबंधन का दावा है कि 'टाइम्स नाउ नवभारत' ऐसे मुद्दों पर फोकस करेगा, जो सीधे लोगों को प्रभावित करते हैं. चैनल की टैगलाइन 'अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत' रखी गई है.

इस मौके पर टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद ने कहा कि खबरों में समाज को बदलने और उसे बेहतर बनाने की शक्ति होती है। हमने टाइम्स नाउ के साथ इंग्लिश न्यूज का दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। अब टाइम्स नाउ नवभारत के साथ हम हिंदी क्षेत्र में धमाका करने जा रहे हैं। ऐतिहासिक लॉन्‍च का जश्‍न मनाने के लिए नेटवर्क ने हिंदी के बाजारों में एक जबर्दस्‍त मार्केटिंग कैम्‍पेन की योजना बनाई है। चैनल की कमान प्रधान संपादक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नाविका कुमार के हाथ में होगी।