राजस्थान के आमागढ़ विवाद के बीच भाजपा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा पुलिस को गच्चा देने में सफल हो गए और सवेरे जल्दी अपने कुछ साथियों के सहित आमागढ़ की पहाड़ियों पर पहुंच वहां पर आदिवासी समाज का मत्स्य भगवान का सफेद झंडा किले पर फहराया। आनन फानन में मौके पर पहुंच पुलिस ने किरोड़ी मीना को उनके साथियों के साथ किया गिरफ्तार कर लिया।
उधर इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किरोड़ी मीणा का पक्ष लिया है और तुरंत किरोड़ी मीणा की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि 'आमागढ़ क़िले के मामले में सरकार धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ.किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी निंदनीय है।'