राजस्थान में तबादलों पर से रोक हटी, ऑनलाइन किए जा सकेंगे तबादले


जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है। खास बात यह है कि कोरोना संकटकाल के चलते आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। सरकार ने तबादलों से रोक हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। 14 जुलाई से 14 अगस्त तक तबादले किए जाएंगे। बता दें कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को तबादले से बैन खुलने का इंतजार था ताकि वह अपना स्थानांतरण करवा सकें।