India

फिर 'उड़ता ताबूत' बना मिग विमान, हवा में ही आग के गोले में हुआ तब्दील, पायलट की जान बची

मध्य प्रदेश। मिग एक बार फिर उड़ता ताबूत साबित हुआ, हालांकि पायलट खुश किस्मत रहा जो जान बच गई। घटना मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मन का बाग गांव की है। जहां बीहड़ में वायु सेना का मिराज विमान क्रैश हो गया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से बाहर हो गए थे, इसलिए वह सकुशल हैं। उनका पैराशूट से कूदते हुए वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी लगते ही एसपी मनाेज कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। IAF ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट को हेलीकाप्टर से ग्वालियर पहुंचाकर उनका आर्मी हास्पिटल में चेकअप एवं उपचार किया जा रहा है।...

अतिवृष्टि के कारण उत्तराखण्ड में फंसे राजस्थान के नागरिकों के लिए नियन्त्रण कक्ष स्थापित

जयपुर। उत्तराखण्ड राज्य में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न स्थानों पर राजस्थान राज्य के फेले हुए व्यक्तियों के बारे में राज्य सरकार को सूचना देने हेतु तुरन्त प्रभाव से नियन्त्रण कक्ष संचालित किया है। जरूर देखें: स्वस्थ जीवन और खुशियां चाहिए तो अपनाएं यह 7 आदतें आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि यह नियन्त्रण कक्ष 24 घण्टे संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में फंसे व्यक्तियों की सूचना राज्य स्तरीय नियन्त्रण कक्ष पर दी जा सकती है। शासन सचिवालय की फूड बिल्डिंग में संचालित इस नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0141-2227296(टोल फ्री नं. -1070), 0141-2385776, 0141-2385777, एवं फैक्स नम्बर 0141-2227230 व 2227603 पर इस सम्बन्ध में कोई भी सूचना दी जा सकती है।  ...

राजस्थान में 20 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान

जयपुर। राजस्थान सरकार डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर एक्शन के मूड में है। डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों पर काबू पाने के लिए राज्य में 20 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक ‘डेंगू मुक्त राजस्थान’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय से जुटने के निर्देश दिए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान फोगिंग एवं एंटी-लार्वल गतिविधियां पूरी मुस्तैदी से संचालित की जाएं। नगरीय इलाकों के साथ-साथ गांव-ढाणियों में भी मच्छरों को नष्ट करने के लिए फोगिंग की जाए। घरों के आसपास मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराएं। निर्देश दिए कि जिन जिलों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक है, वहां स्थानीय चिकित्सा प्रशासन की सहायता के लिए नोडल ऑफिसर भेजे जाएं । साथ ही अभियान के दौरान लोगों को जागरूक...

बाबुल सुप्रियो हुए बीजेपी मुक्त, सांसद पद से भी इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही बीजेपी छोड़ टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया। बाबुल सुप्रियो ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा ओम बिड़ला को सौंप दिया।   इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा दिल भारी है, क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा से शुरू किया था। मैं पीएम, पार्टी प्रमुख और अमित शाह को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने मुझमें आत्मविश्वास दिखाया। मैंने पूरे मन से राजनीति छोड़ दी थी। मैंने सोचा था कि अगर मैं पार्टी का हिस्सा नहीं हूं, तो मुझे अपने लिए सीट नहीं रखनी चाहिए। बता दें कि बाबुल टीएमसी में शामिल पहले ही हो गए थे लेकिन आज औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब वो बीजेपी मुक्त हो गए हैं।...

सीएम अशोक गहलोत और स्विट्जरलैंड के राजदूत की मुलाकात, आपसी सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान और स्विट्जरलैंड के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं को बढाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. रॉफ हैकनर ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान एवं स्विट्जरलैंड के बीच आपसी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए 20 एवं 21 जनवरी, 2022 को जयपुर में स्टेट इन्वेस्टर समिट ‘इन्वेस्ट राजस्थान-2022‘ का आयोजन करने जा रही है। जिसमें स्विस निवेशकों की भी भागीदारी अपेक्षित है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इनमें एमएसएमई एक्ट-2019, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स-2019), राजस्थान इंडस्टि्रयल डवलपमेंट पॉलिसी-2019, सोलर एवं विण्ड पॉलिसी, वन स्टॉप शॉप प्रणाली जैसी कई महत्वप...

परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों से अब और सख्ती से निपटेगी राजस्थान सरकार, गृह विभाग की बैठक महत्वपूर्ण फैसला

जयपुर। राजस्थान में गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने एवं अनुचित साधनों के प्रयोग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती के लिए राज्य सरकार इससे जुड़े कानून को और कड़ा बनाने का फैसला किया है। इस सम्बन्ध में जल्द ही अध्यादेश लाया जाएगा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने, पेपर लीक सहित अन्य गड़बड़ियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान होंगे। भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग को संज्ञेय अपराध के साथ ही इसे गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाएगा और इससे जुड़ी सजा तीन साल से बढ़ाकर सात साल करने का प्रावधान किया जाएगा। गहलोत रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित गृह विभाग की उच्च-स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रह...

पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे

जोधपुर। राजस्थान के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna ) का कैंसर से निधन हो गया है।  उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। महिपाल मदेरणा के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि महिपाल मदेरणा हाल ही में चर्चित भंवरी हत्याकांड मामले में बरी हुए थे और उसके बाद परिवार के साथ ही थे। उनका लंबे समय से स्वास्थ्य खराब था। उनका आज सवेरे अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनकी बेटी विधायक दिव्या मदरेणा ने की है। महिपाल मदेरणा कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय परसराम मदेरणा के बेटे, वर्तमान में विधायक दिव्या मदेरणा के पिता और जोधपुर जिला प्रमुख लीला मदेरणा के पति हैं। दिव्या मदेरणा ने बताया कि उनके पिता ने आ...

एनसीआर, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में आयकर छापे, बड़े पैमाने पर आयातों की अंडर-इनवॉइस का खुलासा

नई दिल्ली. आयकर विभाग ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और इनके कलपुर्जों के एक आयातक और व्यापारी के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में फैले नेटवर्क के खिलाफ इस तलाशी अभियान को 10.10.2021 को शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डायरी और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यह समूह बड़े पैमाने पर अंडर-इनवॉइसिंग और उसके माध्‍यम से आयात किए गए माल की गलत जानकारी देने में संलिप्‍त है। तलाशी के दौरान संदिग्‍ध लेनदेन, संपत्तियों में बेहिसाब निवेश, फर्जी ऋण आदि जैसे बड़ी संख्‍या में साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं। इस कथित व्‍यापार में सीमा शुल्क से बचने के लिए कम मूल्य वाले और/या आयातित माल के विवरण की गलत जानकारियों के साथ कई शेल संस्थाओं के नाम पर माल का आयात किया गया है। बंदरगाहों पर मंजूरी मिलने पर,...

राजस्थान सरकार ने प्रदेश में ग्रीन पटाखे चलाने की दी सशर्त अनुमति

जयपुर। राजस्थान सरकार ने आतिशबाजी के मामले में एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने प्रदेश (एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर) में दीपावली पर दो घंटे (रात 8 से रात 10 बजे तक) के लिए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति प्रदान की है। साथ ही क्रिसमस एवं नव वर्ष पर रात्रि 11.55 से रात्रि 12.30 बजे, गुरू पर्व पर रात्रि 8 से रात्रि 10 बजे तक तथा छठ पर्व पर सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक ग्रीन पटाखा चलाने की अनुमति होगी। गृह विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। अन्य त्योहारों पर आतिशबाजी के संबंध में गृह विभाग अलग से दिशा-निर्देश जारी करेगा।जिस शहर में एयर क्वालिटी पूअर या उससे ख़राब है, वहाँ पर उस दिन आतिशबाज़ी पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए गृह विभाग ने अधिकतम छूट देते हुए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति प्रदान की है।ग्रीन पटाखों का प्रमाणन केंद्र सरकार क...

भारतीय सेना का दल संयुक्त सैन्य "युद्धाभ्यास 2021" के लिए अमेरिका रवाना

नई दिल्ली. भारत और अमेरिका के बीच जारी रक्षा सहयोग के अंतर्गत संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "युद्ध अभ्यास 2021" 15 से 29 अक्टूबर 2021 तक संयुक्त बेस एल्मेंडॉर्फ रिचर्डसन, अलास्का (यूएसए) में आयोजित किया जाएगा। भारतीय दल जिसमें एक इन्फैंट्री बटालियन के 350 कर्मी शामिल हैं 14 अक्टूबर 2021 को रवाना हुआ। युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा सहयोग प्रयास है। यह संयुक्त अभ्यास का 17वां संस्करण होगा जिसे दोनों देशों के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। बता दें कि इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी 2021 में राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित किया गया था। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग में एक और कदम है। इस अभ्यास का उद्देश्य दो सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-संचालन को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास ठं...