India

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

आरपीएससीः आयोग ने जारी किए आरएएस- 2024 सहित विभिन्न भर्तियों के विज्ञापन जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूब...

सलूंबर से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन

उदयपुर। राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक बुरी खबर है। जहां भाजपा के सलूंबर से ​विधायक अमृतलाल मीणा (65) का देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उदयपुर में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका और खुलासा हो पाएगा। मीणा के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित कई दिग्गज लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है। उदयपुर और सलूंबर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। मीणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लालपुरिया (सलूंबर) में किया जाएगा। इससे पहले उनकी पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सलूंबर में रखी जाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई बड़े भाजपा नेता भी मीणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। अमृतलाल मीण...

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे मदन राठौड़ 

––देर रात केंद्रीय नेतृत्व में जारी किया आदेश  जयपुर. राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वह सीपी जोशी की जगह लेंगे। इसके अलावा राधा मोहन दास राजस्थान के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं, विजया रहाटकर को सह प्रभारी के पद पर बरकरार रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है। पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राठौड़ के अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राठौड़ के ऊर्जावान नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में सफलता के नवीन मानक स्थापित करेगी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए मंगलमय कामना की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान...

T20 world cup फाइनल जीत के साथ भारत में दीवाली सा माहौल नज़र आया

T20 world cup के इतिहास में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत ने T20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की जीत का जश्न पूरी दुनिया मे देखने को मिला, भारत में तो मानो दीवाली आ गयी हो। आधी रात में खुशियों से सराबोर पूरे देश जमकर पटाखे फूटे। भारतीय टीम ने 11 साल का सूखा खत्म करते हुए टी20 विश्वकप दूसरी बार अपने नाम किया। भारत ने विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से जोरदार हराया। भारत की इस एतिहासिक जीत से हर भारतीय जश्न में डूब गया। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक हर कहीं इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है।...

EHCC हॉस्पिटल में संचालित रिसा IVF सेंटर ब्लैकलिस्ट, 87 एआरटी बैंक व क्लिनिक एवं सरोगेसी क्लिनिक के आवेदन निरस्त

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को शासन सचिवालय में एआरटी एवं सरोगेसी की स्टेट एप्रोप्रिएट अथॉरिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न एआरटी बैंक-क्लिनिक एवं सरोगेसी क्लिनिकों के पंजीयन के संबंध में निर्णय लिए गए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि बैठक में 2 एआरटी बैंक, 3 एआरटी लेवल-प्रथम, 2 एआरटी लेवल-द्वितीय को भौतिक निरीक्षण के उपरांत जांच कमेटी के द्वारा उचित पाए जाने पर पंजीकरण प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, 5 एआरटी बैंक/एआरटी क्लीनिक निर्धारित मानकों पर सही नहीं पाए जाने के कारण इनका पंजीयन जारी नहीं करने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि एआरटी बैंक एवं सरोगेसी क्लिनिकों पर कार्यरत स्टाफ के कार्य छोड़ने, हटाने एवं नए नियुक्त किए जाने के संबंध में एक एडवाजरी जारी की जाएगी। ईएचसीसी में संचालित रिस...

राजकीय अस्पतालों में और सुदृढ़ होगी सोनोग्राफी सुविधा, पीसीपीएनडीटी कोर्स करने वाले 146 चिकित्सकों का होगा पदस्थापन

प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में और सुदृढ़ होगी सोनोग्राफी सुविधा पीसीपीएनडीटी कोर्स करने वाले 146 चिकित्सकों का होगा पदस्थापन जयपुर। प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में सोनोग्राफी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए सितम्बर-अक्टूबर माह में पीसीपीएनडीटी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 146 चिकित्सकों को जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट हॉस्पिटल, एफआरयू एवं आदर्श सीएचसी पर प्राथमिकता के साथ पदस्थापित किया जाएगा। साथ ही, ऐसे चिकित्सालय जहां सोनोग्राफी मशीन नहीं हैं, वहां पदस्थापित चिकित्सकों को स्थानांतरित किया जाएगा।  यह निर्णय गुरूवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में सोनोग्राफी मशीनों की उपलब्धता एवं संचालन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में लिए गए। सिंह ने निर्देश दिए कि प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में सोनोग्राफी जांच सुविधा को बेहतर बनाने के ल...

जल्द धरातल पर उतरेगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना, अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर डीपीआर बनाने के निर्देश जारी

-जल्द धरातल पर उतरेगी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक और बजट घोषणा को पूरा करने पर फोकस - अधिकारियों को टाइमलाइन तय कर डीपीआर बनाने के निर्देश जारी - प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए ली बैठक जयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को पूरा करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में 2024 के बजट में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा 500 ई-बस की घोषणा की अनुपालना में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा को धरातल पर उतारने के लिए लिए ज़मीनी प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए भूमि आवंटन एवं सिविल-विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बैठक ली और अधिकारियों को डीपीआर बनाने के निर्देश जारी किए। गुरुवार शाम तक डीपीआर वरना कारण बताओ नोटिस प्रमुख शासन ...

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट, मंत्रीमंडल में कौन कौन हुए शामिल

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री पद की नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ ली। 18वीं लोकसभा के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत के बाद हुए शपथ ग्रहण समारोह में  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। बता दें कि मोदी ने 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 17वीं लोकसभा के चुनाव में विजयी होने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। और 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब तीसरी बाद देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।  बता दें कि पंडित नेहरू ने साल 1952 में हुए पहले आम चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थ...

लोकसभा चुनावी रुझानों से बाजार में हाहाकार, सदमें में शेयर बाज़ार, सेंसेक्स और निफ्टी की हालत खस्ता

मुंबई। जिस शेयर मार्केट में तीन जून तक जबरदस्त मुनाफा और उत्साह देखने को मिल रहा था. लोकसभा चुनावों के रूझानों के बाद आज उस मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि एनडीए अभी भी मजबूत बनी हुई है लेकिन जिस तरह से एनडीए की जबरदस्त जीत की उम्मीद थी वो उम्मीदें पूरी होती नहीं दिखने से बाजार पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिला। 4 जून को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक गिरकर 76,285,78 के लेवल पर खुला। वहीं निफ्टी 500 अंक से अधिक गिरकर 23,179,50 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9:30 के करीब सेंसेक्स में 2,116.16 अंक यानी 2.77% की भारी गिरावट आई जिसकी वजह से यह 22,603.05 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 660.85 अंक(2.84%)  गिरकर 22,603.05 पर कारोबार करता नजर आया . आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 73,659.29...

अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए सोटो स्टीयरिंग कमेटी का किया पुनर्गठन

जयपुर। प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण कार्यक्रम को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग निरंतर आवश्यक कदम उठा रहा है। राज्य स्तरीय प्राधिकार समिति एवं राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के गठन के बाद अब ऑर्गन एण्ड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन, राजस्थान (सोटो) के सुगम संचालन तथा प्रदेश में नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत अंग प्रत्यारोपण से संबंधित गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए स्टीयरिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है।   चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के कार्य को प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोटो स्टीयरिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इस स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज क...