जयपुर। डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम के लिए सभी अधिकारी उपखंड अधिकारी की अगुवाई में धरातल पर हर संभव प्रयास करें। ताकि आमजन को बीमारी की चपेट में आने से रोका जा सके। यह कहना है जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी का।
डॉ. सोनी ने यह बात मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारियों को राजकीय चिकित्सालयों का नियमित निरीक्षण करने एवं फॉगिंग मशीन सहित उपलब्ध संसाधनों का रोस्टर बनाकर आगामी 25 अक्टूबर तक सभी इलाकों में सघन फॉगिंग करवाने के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि डेंगू पर वार-हर रविवार जैसे अभियान को और भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की आवश्यकता है। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी खंड विकास अधिकारी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में साफ-सफाई सुन...
जयपुर। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में सिंगापुर दौरे पर गए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को वहां इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लिया और वहां की कई प्रमुख कंपनियों के आला अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इन मुलाकातों में उद्योग मंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों और व्यापारिक जगत के अधिकारियों से राजस्थान आने, राज्य में निवेश की संभावनाएँ तलाशने और व्यापार के नए अवसर बनाने का आग्रह किया। इस दौरान निवेशकों और कंपनियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार द्वारा व्यापार जगत के लिये लिए जा रहे अनुकूल नीतिगत निर्णयों से भी अवगत कराया गया।
सिंगापुर इन्वेस्टर मीट में बोलते हुए राजस्थान सरकार के उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, &ldqu...
जयपुर। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों से जुडे़ अस्पतालों में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के साथ-साथ भवनों की स्थिति में सुधार के लिए मेंटीनेंस कार्यों पर योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने मंगलवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से संबद्ध सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान इस संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक पाई गई हैं, लेकिन भवन की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने महिला चिकित्सालय में विभिन्न मेंटीनेंस कार्यों के लिए जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पांच वर्षीय प्लान बनाकर समेकित रूप से मेंटीनेंस कार्य करवाए जाएं। साथ, ही टॉयलेट्स में बार बार लीकेज की समस्या दूर करने के ...
जयपुर। प्रदेश में मंकी पॉक्स को लेकर फिलहाल कोई रोगी सामने नहीं आया है। इस रोग को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और सजग है तथा भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जा रही है।
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि नागौर जिले के मौलासर का एक 20 वर्षीय युवक दुबई से सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट पर हैल्थ ऑफिसर द्वारा की गई स्वास्थ्य जांच में उसके शरीर पर रेशेज पाए गए। इसके बाद इस युवक को आरयूएचएस अस्पताल रैफर किया गया था, जहां जांच में युवक को चिकन पॉक्स होना पाया गया। फिर भी एहतियातन तौर पर मंकी पॉक्स की जांच के लिए युवक का ब्लड सैम्पल लेकर सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है और वह उपचाराधीन है।
डॉ. माथुर ने बताया कि युवक के आस—पास बैठे हुए यात्रियों की भी एयरपोर्ट अथॉरिटी क...
भारतीय मानक ब्यूरो राजस्थान की टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर दिनांक 08 अक्तूबर 2024 को घनौली गाँव में स्थित एलीवेट बेवरैजेज नामक बॉटल बंद पानी की कंपनी पर छापेमारी की कार्यवाही की गई । इस दौरान यह फैक्ट्री भारतीय मानक ब्यूरो के वैध लाइसेंस के बिना बॉटल बंद पानी का उत्पादन करती हुई पाई गई। भारतीय मानक ब्यूरो की टीम की तरफ से संयुक्त निदेशक , श्रीमती पूनम चौधरी एवं श्री सचिन गुप्ता, उपनिदेशक मौजूद थे। इस कार्रवाई के दौरान फ़र्ज़ी ISI मार्क वाली 5000 पानी की बॉटलें जप्त की गई ।
ग्राहकों की सुविधा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गूगल प्ले स्टोर एवं एप स्टोर पर BIS Care एप भी लॉन्च किया गया है जिससे ग्राहक स्वयं ही न केवल ISI एवं रजिस्ट्रेशन मार्क के विवरण को सत्यापित कर सकते हैं बल्कि BIS हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर HUID संख्या को भी सत्यापित कर उसकी प्रामाणिकता जान सकते ...
गुजरात में साल 2023 गरबा खेलते में हुए हार्ट प्रोब्लम के चलते करीब 40 लोगों की मौत के मामले सामने आए। जिनमें एक ही दिन में 10 लोगों की मौत से पूरा देश अचानक सदमें में आ गया। इनमें ज्यादातर लोग 35 साल से कम उम्र के थे। ऐसे में जब भी नवरात्रि में गरबा खेलें तो सोच समझकर खेलें। गरबा खेलते समय हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है क्योंकि यह एक अत्यधिक एनर्जेटिक और फिजिकल एक्टिविटी है, जो कई घंटों तक लगातार चल सकती है। जो लोग फिट नहीं हैं, या जिन्हें पहले से हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए यह एक्टिविटी खतरनाक हो सकती है। सही तैयारी और सावधानी बरतकर आप गरबा का आनंद ले सकते हैं और हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं।
प्रमुख कारण:
हार्ट अटैक के प्रमुख कारण:
अचानक शारीरिक तनाव: गरबा खेलते समय शरीर को अचानक से बहुत ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। अगर शरीर इस शारीरिक तनाव के लिए तैया...
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को पूर्ण करने की मंशा से राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट के जिला स्तरीय समिट का शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में आयोजन हुआ जिसमें 63 उद्यमियों ने 1149.23 करोड़ रूपये के निवेश के लिए एमओयू किए।
जिला प्रशासन, उद्योग विभाग तथा रीको के संयुक्त तत्वाधान में एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री लघु उद्योग भारती राजस्थान श्री योगेंद्र शर्मा, प्रवासी राजस्थानी उद्यमी श्री विनोद जोशी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह ने जिले में बड़े स्तर पर इन्वेस्टमेंट के लिए किए एमओयू के लिए निवेशकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निवेश को बढ़ावा देने तथा जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए प्रशासन औद्योगिक इ...
राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित "रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो" का उद्घाटन किया। इस एक्सपो में राजस्थान सोलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित "अग्रणी राजस्थान" प्रदर्शनी और कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन समारोह में मंत्री नागर ने राज्य की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य है, जो सोलर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने के लिए असीम संभावनाएं रखता है। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में 22,000 मेगावाट सोलर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है, जबकि इसका केवल 5,000 मेगावाट उपयोग हो रहा है। शेष सरप्लस ऊर्जा अन्य राज्यों को उपलब्ध कराई जा रही है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 500 गीगावाट का लक्ष्य पूरा करने के लिए 250 गीगावाट सोलर ऊर्जा का राजस्थान में उत...
सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के मामले में कड़ी सख्ती दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों और प्रदूषण नियंत्रण समिति के एक्सपर्ट्स से सवाल किया है कि अब तक पराली जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अदालत ने वायु प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए यह चिंता जताई कि इसके बावजूद किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं में कमी क्यों नहीं आ रही है।
पराली जलाने से हर साल खासकर उत्तर भारत में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है, जिससे दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पराली जलाने पर लगाम लगाने में नाकामी प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस मामले में कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की बात कही।
हालांकि, वायु प्रदूषण के मुद्दे पर आज सुनवाई टाल दी गई, लेकिन अदालत ने...
नई दिल्ली (अंजली दाधीच)। इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच तनाव लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय, राजनीतिक, और धार्मिक संघर्षों का परिणाम है। हिज़बुल्लाह, लेबनान आधारित एक शिया मुस्लिम संगठन और इज़राइल के बीच टकराव कई दशकों पुराना है। इस संघर्ष की जड़ें 1980 के दशक में मिलती हैं, जब इज़राइल ने लेबनान पर आक्रमण किया था। तब से लेकर आज तक यह तनाव विभिन्न कारणों से समय-समय पर उभरता रहा है।
1. 1982 का इज़राइल-लेबनान संघर्ष
हिज़बुल्लाह का गठन 1982 में हुआ था, जब इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान पर कब्ज़ा कर लिया था। हिज़बुल्लाह का मुख्य उद्देश्य इज़राइल की सेना को लेबनान से बाहर निकालना और इज़राइल के खिलाफ एक प्रतिरोधी शक्ति के रूप में उभरना था। इस संगठन को ईरान और सीरिया का समर्थन प्राप्त है, जो इज़राइल के साथ इसके संघर्ष को और जटिल बनाता है।
2. क्षेत्रीय प्रभुत्व की लड़ाई
हिज़बुल्लाह को ईरान...