जयपुर। सरकार की योजनाओं और आमजन के हित को पूरा करने में यदि कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे तो अब ऐसे कार्मिकों की जल्द सरकारी नौकरी से विदाई होगी। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने कमर कस ली है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कार्मिकों को विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने तुरंत चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं।
स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लापरवाही पर कारवाई करते हुए
नगर परिषद, तिजारा और फतेहपुर के अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। साथ ही उन्होंने वीसी में कहा कि यदि कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो सख्त करवाई होगी व नाॅन परफोर्मिंग कार्मिकों को चार्जशीट देकर नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृति दी जाएगी।
टी. रविकांत ने मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली।...
जयपुर। गुजरात के राजकोट स्थित गेमिंग जोन में हुए दिल दहला देने वाले हादसे भजनलाल सरकार ने अलर्ट होते हुए सख्त एक्शन लिया है। भजन लाल शर्मा की टीम के टाॅप आॅफिसर्स में शामिल स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी रविकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐहतिहातन अधिकारियों को सख्त एक्शन के निर्देश दिए जिसके बाद राजस्थानभर में गेमिंग जोन पर औचक निरीक्षण कर सुरक्षा आॅडिट की गई। लापरवाही मिलने पर 6 गेमिंग जोन को सीज कर दिया गया है।
खामियां मिलने पर झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल में चल रहे 6 गेम जोन को सीज कर दिया।
नगर निगम ग्रेटर के चीफ फायर ऑफिसर गौतम लाल ने बताया कि शहर के अलग अलग 8 गेम जोन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान झोटवाड़ा स्थित ट्राइटन मॉल में अलग अलग छह गेम जोन जिसमें हॉरर हाउस, भूत बंगला, हंसी का फव्वारा, नया अजूबा, कांच का महल, डार्क वर्ल्ड में भारी अनियमितताएं पाई गईं। इनम...
नगरीय विकास व आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने ली समीक्षा बैठक
जयपुर। राज्य सरकार एवं मुख्य सचिव के लगातार निर्देशित किये जाने के बावजूद लापरवाही बरतने पर ई फाईलिंग एवं राजस्व अर्जन, आमजन के सामान्य कार्यों में ढिलाई बरतने पर आठ सचिवों को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह के समय में प्रगति नहीं लाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
लंबित प्रकरणों, ई.फाइलिंग, सिटिजन सर्विसेज, राजस्व अर्जन एंव अन्य विभागीय बिंदुओं की नगरीय विकास व आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने समीक्षा बैठक के बाद यह एक्शन लिया।बैठक में समस्त आयुक्त, विकास प्राधिकरण एवं न्यास सचिवों ने भाग लिया। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों से विभागीय कार्यों की समीक्षा की और कार्यों में तेजी लाने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंन...
जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा समर कंटीन्जेंसी के तहत स्वीकृत कार्य सहित अन्य आकस्मिक कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करें जिससे राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन कार्यों का लाभ ग्रीष्म ऋतु में आमजन को मिल सके एवं उन्हें किसी भी तरह की पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
डॉ. समित शर्मा बुधवार को वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य अभियंता सहित अधीक्षण अभियंताओं के साथ समर कंटीन्जेंसी कार्य एवं जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समर कंटीन्जेंसीज के तहत स्वीकृत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं यह कार्य गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों की प्रगति कम है उन्हें 31 मई तक हर- हालात में यह कार्य पूर्ण करना है, अगर इस अवधि के उपरांत यह कार्य पूर्ण नहीं किए जाते...
लू—तापघात के दृष्टिगत सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति के बाद ही जा सकेंगे अवकाश पर
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में लू—तापघात के प्रकोप के दृष्टिगत सभी चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया है। विशेष परिस्थितियों में सक्षम स्तर से स्वीकृति उपरांत ही कार्मिक अवकाश पर जा सकेंगे। अवकाश स्वीकृति की सूचना निदेशालय को आवश्यक रूप से देनी होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देश पर इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय ने एक परिपत्र जारी किया है। परिपत्र के अनुसार चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त कर उन्हें लू—तापघात से बचाव एवं उपचार के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ...
जयपुर। कहीं आप मिलावटी मसाले खा कर खुद की जान से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे हैं? कभी भी आप मसाले लें तो उसकी अच्छे से जांच परख कर लें वरना हो सकता है आप जिन मसालों को अपने स्वाद के लिए रसोई में ला रहे हैं वही मसाले कहीं आपकी जान ना ले लें। ऐसा ही एक बड़ा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में पकड़ा गया है। सोमवार को अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 19 हजार किलो से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर सीज किया गया।
अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सुबह विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नम्बर 9 पर पहुंची। यहां वर्षा एंटरप्राइजेज नाम से चल रही मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मसाला तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई।
ओझा ने बताया कि हल्की क्...
जयपुर। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पाेरेशन ने विभिन्न 10 दवाओं के सैम्पल अमानक पाए जाने पर 08 कम्पनियों को इनकी आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया है।
आरएमएससी की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने बताया कि मै. अग्रोन रेमेडीज को कफ सिरप व क्लोरमफेनिकल आई ड्रॉप 0.5%, मै. अलायन्स बायोटेक को हाइड्रोकोर्टीसोन सोडियम इंजेक्शन, मै. एएनजी लाइफ साइंसेज को आर्टसुनेट इंजेक्शन, मै. लिनस लाइफ केयर को डोरजोलामाइड आई ड्रॉप 2%, मै. मैक्सवेल लाइफ साइंसेज को सालब्यूटामॉल सिरप के नमूने अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति हेतु निश्चित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया है।
गिरि ने बताया कि मै. मेडीपोल फार्मास्यूटिकल को डोमपेरिडोन सस्पेंशन, मै. सॅमकेम को आयरन एंड फोलिक ऐसिड सिरप व लिक्विड पैराफिन तथा मै. स्कॉट एडिल को इट्राकोनाजोल कैप्सूल के नमूने अमानक पाए जाने पर दवाओं की आपूर्ति के लिए प्रतिबंधित किया गया है। प्रब...
ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज अनुभाग की होगी स्थापना
जयपुर। प्रदेश में ब्लड बैंकों के सुचारू संचालन के लिए निदेशक जनस्वास्थ्य के अधीन ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज अनुभाग की स्थापना की जाएगी। यह अनुभाग प्रदेश में औषधि नियंत्रण विभाग के साथ समन्वय कर ब्लड बैंक से संबंधित समस्त कार्यों में पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने शनिवार को जेके लोन अस्पताल में प्लाज्मा चोरी प्रकरण में गठित की गई जांच टीम द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अवसर पर दी। उन्होंने कहा कि रोगियों को बिना किसी परेशानी के रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन तंत्र को सुदृढ़ किया जाएगा। ब्लड बैंक से संबंधित सभी चिकित्सकों को एवं पैरामेडिकल स्टाफ को नियमित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
बार कोड आधारित इन...
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में गैर संचारी रोगों में कैसर जैसे गंभीर बीमारी का तेजी से प्रसार हुआ है और यह मृत्यु के प्रमुख कारणों के रूप में उभरा है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में इसका गुणवत्तापूर्ण उपचार सस्ता एवं सुलभ हो। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सभी संबंधित एजेंसियों का सहयोग लेते हुए रोडमैप बनाएगा।
सिंह शुक्रवार को फिक्की ओर से आयोजित रोड मैप फॉर मेकिंग कैंसर केयर अफोर्डेबल एण्ड एक्सीसिबल इन इंडिया- राजस्थान राउण्ड टेबल कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कैंसर एक ऐसी जटिल बीमारी है, जो न केवल रोगी, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करती है। महंगे और लंबे उपचार के कारण पूरा परिवार इस बीमारी की पीड़ा झेलता है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 17....
जयपुर। शुक्रवार को अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 9 स्थित संयम एंटरप्राइजेज पर बड़ी कार्रवाई कर लगभग 13 हजार 700 लीटर घटिया घी का स्टॉक पकड़ा गया।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी तादाद में घटिया क्वालिटी के घी का कारोबार होने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह सर्च ऑपरेशन कर वीकेआई रोड़़ नम्बर 9 पर स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। यहां टीम को भारी मात्रा में घी का स्टॉक मिला।
भारी मात्रा में स्टॉक की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान भी मौके पर पहुंचे और घी नकली होने का अंदेशा होने पर सेम्पल लेने एवं सीज की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने घी के निर्माण, सप्लाई एवं बेचान से संबंधित बिल एवं अन्य द...