नई दिल्ली (अंजली दाधीच)। इज़राइल और हिज़बुल्लाह के बीच तनाव लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय, राजनीतिक, और धार्मिक संघर्षों का परिणाम है। हिज़बुल्लाह, लेबनान आधारित एक शिया मुस्लिम संगठन और इज़राइल के बीच टकराव कई दशकों पुराना है। इस संघर्ष की जड़ें 1980 के दशक में मिलती हैं, जब इज़राइल ने लेबनान पर आक्रमण किया था। तब से लेकर आज तक यह तनाव विभिन्न कारणों से समय-समय पर उभरता रहा है।
1. 1982 का इज़राइल-लेबनान संघर्ष
हिज़बुल्लाह का गठन 1982 में हुआ था, जब इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान पर कब्ज़ा कर लिया था। हिज़बुल्लाह का मुख्य उद्देश्य इज़राइल की सेना को लेबनान से बाहर निकालना और इज़राइल के खिलाफ एक प्रतिरोधी शक्ति के रूप में उभरना था। इस संगठन को ईरान और सीरिया का समर्थन प्राप्त है, जो इज़राइल के साथ इसके संघर्ष को और जटिल बनाता है।
2. क्षेत्रीय प्रभुत्व की लड़ाई
हिज़बुल्लाह को ईरान...
भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भ्रष्टाचार के प्रति अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर अमल करते हुए, सरकार ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की कार्रवाई के बाद आईएएस अधिकारी राजेंद्र विजय को एपीओ (अपेक्षित प्रतीक्षा आदेश) कर दिया है। यह कार्रवाई एसीबी द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सामने आई, जहां आईएएस विजय पर पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।
कोटा संभागीय आयुक्त के पद का अतिरिक्त चार्ज
राजेंद्र विजय के एपीओ किए जाने के बाद, कोटा संभागीय आयुक्त के पद का अतिरिक्त कार्यभार कोटा के कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी को सौंपा गया है। सरकार के इस फैसले को एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी व्यक्ति, चाहे वह कितना भी ऊंचे पद पर हो, बच नहीं सकता।
एस...
नई दिल्ली (अंजली दाधीच)। रूस-यूक्रेन संघर्ष 2022 में शुरू हुआ था, और तब से यह संकट वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इस संघर्ष ने न केवल यूरोप, बल्कि दुनिया भर में बड़े आर्थिक और सामाजिक बदलावों को जन्म दिया है।
ऊर्जा संकट और वैश्विक अर्थव्यवस्था
रूस दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा निर्यातक देश है, और यूक्रेन यूरोप को गैस पहुंचाने वाले महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है। संघर्ष के कारण रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों और यूरोप में रूसी गैस की आपूर्ति में कटौती से वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा गया है। इसके परिणामस्वरूप कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेज़ी से वृद्धि हुई, जिससे वैश्विक मुद्रास्फीति दर बढ़ी और आर्थिक अस्थिरता पैदा हुई। यूरोप को विशेष रूप से सर्दियों में ऊर्जा आपूर्ति के संकट का सामना करना पड़ा, जिससे कई देशों को वैकल्पिक ऊर्जा...
जयपुर। राजस्थान एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोटा संभागीय आयुक्त राजेंद्र विजय के कोटा, जयपुर और दौसा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर तलाशी की जा रही है। एसीबी के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देशन में यह छापा मारा गया, और कार्रवाई की मॉनिटरिंग उपमहानिरीक्षक (DIG) कालूराम रावत की टीम द्वारा की जा रही है।
इस छापेमारी में एसीबी की अलग-अलग टीमें कोटा, जयपुर और दौसा के विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं। जयपुर में तारों की कूट स्थित उनके आवास, कोटा में सरकारी आवास और दफ्तर के अलावा, दौसा के दुब्बी गांव स्थित उनके पैतृक घर को भी शामिल किया गया है। तलाशी के दौरान संपत्ति के दस्तावेज, बैंक खाते, और लॉकरों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जा रही है। दौसा में उनके पैतृक घर को सील कर...
नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच संघर्ष से पूरी दुनिया चिंतित है। इन दोनों देशों का इतिहास जटिल और गहरा है, जो कई दशकों से जारी है। इस युद्ध के संभावित दूरगामी परिणाम न केवल इन दोनों देशों पर, बल्कि सम्पूर्ण मध्य पूर्व और वैश्विक राजनीति पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन युद्ध तो दूसरी तरफ इजरायल लेबनान युद्ध ने पूरी दुनिया एक और युद्ध की मुहाने पर खड़ा कर दिया है। शुरूआत में इस बात की कल्पना भी नहीं की गई थी कि इजरायल-हमास युद्ध के बीच अब इजरायल और लेबनान युद्ध की शुरुआत भी हो जाएगी। जिस तरह लोगों की जान जा रही है, दोनों तरफ बेकसूर महिलाएं, युवा और बच्चे मारे जा रह हैं जानकार मानते हैं कि एक और लंबी जंग दस्तक दे चुकी है। ऐसे में भले ही जंग तो लेबनान और इजरायल के बीच में हो लेकिन करीब चार हजार किलोमीटर दूर स्थित भारत भी चिंता में है। भारत इसे संभावित एक बड़े आर्थि...
- रोहिंग्याओं के खिलाफ विधायक गोपाल शर्मा ने छेड़ी मुहिम
- सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने किए बस्तियों के दौरे
जयपुर। राजधानी में लगातार बढ़ रही अवैध बस्तियों और उनमें रोहिंग्याओं के रहने की शिकायतों को लेकर बुधवार को विधायक गोपाल शर्मा ने जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी साथ थे।
विधायक शर्मा ने कहा कि घुसपैठियों को जयपुर वासियों का हक नहीं छीनने देंगे। अतिक्रमण कर अवैध रूप से कुछ लोग रोहिंग्याओं को बसा रहे हैं ताकि उनका वोट बैंक मजबूत हो। ऐसे प्रयास निजी स्वार्थ के कारण शहर में अराजकता को बढ़ावा देने की साजिश है। भाजपा सरकार ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
विधायक गोपाल शर्मा ने बुधवार को सिविल लाइंस क्षेत्र की बस्तियों के दौरे किए और रोहिंग्या बसावट वाले इलाके गुर्जर की थड़ी क्षेत्र में गोपी विहार, सुल्तान नगर, ...
झुंझुनूं। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने बुधवार शाम को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने दोरासर स्थित शौर्य उद्यान का निरीक्षण करते हुए एसडीएम हवाई सिंह यादव को इसे एक सप्ताह में शुरु करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि उन्होने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी विद्यार्थियों की नियमित विजिट करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नई पीढ़ी को देश के वीर सपूतों के बलिदान से अवगत करवाया जा सके। मीणा ने यहां साफ-सफाई एवं टूट-फूट ठीक करवाने और साईन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।
इसके बाद उन्होंने बगड़ रोड़ स्थित सीवरेज ट्रीटमेट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ से प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए पाईपलाईन के जरिए किसानों को सिंचाई पानी देने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही उपचारित जल का औद्योगिक उपयोग लेने...
झुंझुनूं। लंबा प्रशासनिक अनुभव रखने वाले कर्मठ, जुझारू, रिजल्ट ओरिएंटेड ऑफिसर्स की लिस्ट में शुमार सीनियर आईएएस रामावतार मीणा ने झुंझुनूं जिला कलेक्टर का पद संभाल लिया है। शनिवार रात आठ बजे चार्ज संभालने के बाद तुरंत रामावतार मीणा एक्शन में नजर आए और अधिकारियों से झुंझुनूं क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर फीडबैक लिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को साफ मैसेज दिया कि गरीब, असहाय, जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की कोताही ना बरती जाए।
पद संभालने के बाद पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं वे ही मेरी रहेंगी। यहां आने से पहले मैंने जिले के शौर्य, यहां की कला, महिला शिक्षा के बारे में काफी सुन रखा था। जो भी समस्याएं आएंगी उनको समाधान किया जाएगा। चाहे वो पानी की समस्या हो, क्षतिग्रस्त सड़कों की या मानसून के दौर...
देशवासियों से ग्रीन एनर्जी को बढावा देने की करी अपील
जयपुर। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष, राज्यसभा के सांसद (एमपी) एवं उपाध्यक्ष डॉ. पीटी उषा ने जयपुर के मानसरोवर में रयोटो इलेक्ट्रिक्स (Ryoto Electrics) के शोरूम का उदघाटन किया। इस दौरान पीटी उषा ने देशवासियों से ग्रीन एनर्जी को बढावा देने की अपील की और रेयोटो इलेक्ट्रिक्स के ग्रीन एनर्जी को सपोर्ट करने वाले उत्पादों की तारीफ की।
इस मौके पर पीटी उषा जी ने देश में खेल को लेकर भविष्य और ओलंपिक में भारतीय खिलाडियों के प्रदर्शन पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी और मोदी सरकार के विजन की सराहना की। कंपनी कॉ फाउंडर मुक्तिका शर्मा, मैनेजर संदीप ढिल्लो भी मौजूद रहे।
प्रतिमाह 50 हजार स्कूटर बाजार में उतारने की तैयारी
कंपनी कॉ फाउंडर मुक्तिका शर्मा ने बताया कि काबर्न फुट प्रिंट को कम करने, पर्यावरण संरक्षण को बढा...
प्रेरणा, नवाचार और बदलाव की थीम पर टॉक शो का आयोजन. शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सरोकार, लोक कला संरक्षण पर अनुभव किए साझा.
जयपुर। आईआईएचएमआर फाउंडेशन द्वारा टेड एक्स आईआईएचएमआरयू के द्वितीय संस्करण का गुरुवार को जयपुर में आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सरोकार, लोक कला संरक्षण आदि के तकनीकी नवाचार कर देश और समाज को बेहतर बनाने वाले युवा उद्यमियों ने अपने विचारों से युवाओं को प्रेरित किया।
IIHMR विश्वविद्यालय में यह "इंस्पायर, इनोवेट, इम्पैक्ट" विषय पर केंद्रित एक प्रेरक टॉक शो रहा। जहां सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध दूरदर्शी और चेंजमेकर्स के एक समूह को एक मंच पर साथ लाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चिराटे वेंचर्स के संस्थापक और अध्यक्ष सुधीर सेठी का उद्घाटन भाषण रहा। एसडी गुप्ता, प्रसीडें, IIHMR, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष...