नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए रक्षा मंत्रालय में नौकरी की रिक्तियों के 10% को आरक्षित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह 10% आरक्षण भारतीय तटरक्षक बल, रक्षा असैन्य पदों और सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लागू किया जाएगा।
इनमें मिलेगा आरक्षण-
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल),
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल),
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल),
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल),
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) लिमिटेड,
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल),
हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल),
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (एमडीएल),
मिश्रा धातु निगम (मिधानी) लिमिटेड,
बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड (एवीएनएल),
एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडि...
- राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव किया पारित ‘‘केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को वापस ले‘‘
- राज्य मंत्रिपरिषद की युवाओं से संयम रखते हुए अपनी बात शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं लोकतांत्रिक तरीके से रखने की अपील
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देशभर के युवाओं द्वारा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की गई। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा की गई कि भारतीय सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेना है, जो अपने अदम्य साहस के लिए जानी जाती है। हमारी सेना का इतिहास गौरवशाली रहा है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। भारतीय सेना का आत्म-विश्वास और उसकी प्रतिष्ठा बनी रहे, इसके लिए सेना में कुशलता, अनुभव एवं स्थायित्व होना आवश्यक है। सेना में ...
नई दिल्ली. अपनी मां के 100वें साल में प्रवेश करने के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक भावनात्मक ब्लॉग लिखा। उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए हुए कुछ पलों को याद किया। उन्होंने उनको बड़ा करने के दौरान मां द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया और अपनी मां की विभिन्न खूबियों का उल्लेख किया जिससे उनके दिमाग, व्यक्तित्व और आत्म विश्वास को आकार मिला।
पीएम मोदी ने लिखा, “आज, मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है कि मेरी मां श्रीमती हीराबा मोदी अपने 100वें साल में प्रवेश कर रही हैं। यह उनका जन्म शताब्दी वर्ष होने जा रहा है।”
लचीलेपन की प्रतीक
बचपन में अपनी मां के सामने आई मुश्किलों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मेरी मां जितनी सरल हैं, उतनी ही असाधारण हैं। बिल्कुल दूसरी सभी माताओं की तरह।” छोटी सी उम्र में ही, पीएम मोदी की मां ने अपनी मां क...
जयपुर (आलोक शर्मा)। किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार, किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है... महान गायक मुकेश का फ़िल्म 'अनाड़ी' में गाया यह गाना आज भी भले ही लोगों की जुबान पर राज करता हो, लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जो इन पंक्तियों को अपने जीवन में भी आत्मसात करते हैं। पर एक युवा महिला हैं जिन्होंने इन पक्तियों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन का धेय बनाया और कुछ कर गुजरने की ठानी। हम यहां बात कर रहे हैं दृढ निश्चय, मजबूत इरादों और आत्मविश्वास से लबरेज हरमन स्वर्णकार की, जिन्होंने कुछ साल पहले पोलारिस मेडिकेयर का सपना देखा था, जो आज साकार होकर आगे बढता नजर आ रहा है.
ऐसे हुआ आगाज
कोविड महामारी के दौरान जिस तरह से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा, लाखों लोगों की जानें चली गई, चीख पुकार के बीच ...
सरकारी दफ्तरों के बिजली के बिल अब न केवल समय पर जमा हो सकेंगे बल्कि ऑटोमेटिक ही खातों से पैसा भी काट जाएगा। राजस्थान में बिजली के बिलों के भुगतान के लिए राजकीय कार्यालयों के विद्युत बिलों का भुगतान अब ऑटोमेशन सिस्टम से हो गया है।
राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में यह व्यवस्था 15 जून, 2022 से लागू हो गई है। इस व्यवस्था में विद्युत व्यय के बिलों का भुगतान अंतिम तिथि से तीन दिन पूर्व ही हो जाएगा। वित्त विभाग ने राजकीय कार्यालयों में विद्युत व्यय के बिलों का भुगतान ऑटोमेशन व्यवस्था से करने के लिए परिपत्र जारी किया है।
इस व्यवस्था के तहत विद्युत वितरण निगमों द्वारा जनरेट किए जाने पर विद्युत व्यय के बिल ऑटो सिस्टम के माध्यम से आईएफएमएस पर प्राप्त होंगे। आईएफएमएस द्वारा एफवीसी बिल ऑटो तैयार किए जाएंगे। विद्युत वितरण निगम द्वारा राजकीय कार्यालय या विभाग के विद्युत व्यय के बिल सिस्टम से जनरेट...
जयपुर। सेना के तीनों अंगों- थल, जल और वायु सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद हो रहे उग्र प्रदर्शन को लेकर विभिन्न जिलों में प्रशासन को एहतियातन अलर्ट कर दिया गया है। कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को चार साल की रिटायरमेंट के बाद अपने यहां विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां देने का ऐलान भी कर दिया है। बावजूद इसके कई राज्यों में काफी उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने सभी तरह की आशंकाओं पर स्थिति स्पष्ट भी की है।
उधर जयपुर के संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले ने कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संभाग के सभी 5 जिला कलेक्टर्स को दिए हैं।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि जयपुर संभाग के सभी जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिये आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने भाई अग्रसेन गहलोत पर सीबीआई रेड को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने इस मामले में ईडी और सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल भी उठाया। उन्होंने कहा कि 'भई, मैंने तो टाइम मांगा था उल्टा सीबीआई के डायरेक्टर साहब से, ईडी के डायरेक्टर साहब से और इनकम टैक्स के चेयरमैन साहब से, 13 को टाइम मांगा, 15 को मुकदमा दर्ज हो गया और 17 को रेड हो गई। तो मुझे तो पता नहीं ये क्या अप्रोच है, ये समझ के परे है देखो और इस प्रकार के जो पहले क्राइसिस आया था हमारे ऊपर पॉलिटिकल, तब भी उनके यहां पर ईडी की रेड हुई थी जोधपुर के अंदर, 40-45 साल से ब्रदर अपने काम करते हैं और मैं अपना काम करता हूं, हमारे परिवार में सिस्टम कभी रहा ही नहीं और मैंने इतना अपने आपको इन्वॉल्व रखा राजनीति के अंदर कि घर में भी शादी-ब्याह होते हैं तो मैं वर्कर की तरह ही जाता हूं। अब मैं अगर दिल्ली में एक्टिव ह...
जयपुर। देश की सियासत में चर्चा का विषय बनी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जोधपुर से आ रही है। जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है।
बता दें कि एक तरफ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर होकर दिल्ली में बयान दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ CBI रेड को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। हालांकि अग्रसेन गहलोत से पहले ED भी पूछताछ कर चुकी है उन पर एक मामले में घोटाले का आरोप है।
अग्रसेन गहलोत और 14 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अग्रसेन के जोधपुर स्थित आवास समेत एवं तीन राज्यों में 16 अन्य परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीबीआई ने प्राथमिकी में गहलोत समेत 15 व्यक्तियों और कंपनियों को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के 60 से अधिक अधिकारियों ने मामले में गुजरात, ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सेना जैसे संवेदनशील संस्थान में संविदा भर्ती करना अविवेकपूर्ण फैसला है। सेना को अभी तक गैर-राजनीतिक एवं वित्तीय बंधनों से मुक्त रखा गया। एक तरफ तो यह तर्क दिया गया कि सेना में न्यू पेंशन स्कीम (NPS) को भी इसलिए ही लागू नहीं किया जिससे सैनिक भविष्य की चिंता किए बगैर अपना योगदान दे सकें। अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य एवं देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के हजारों युवा देशसेवा के लिए सेना में भर्ती होते हैं। अग्निपथ योजना से राजस्थान समेत भारत के लाखों युवाओं में रोष एवं नाराजगी है। पूरे देश में जिस तरह युवा आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए इस योजना को केन्द्र सरकार अविलंब वापस लेना चाहिए। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि विरोध में हिंसा का रास्ता ना अपनाएं।
बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निप...
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर द्वारा आज डूंगरपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्यवाही करते हुये भैयालाल आंजणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला, जिला डूंगरपुर को कानिस्टेबल भोपाल सिंह के माध्यम से 2 लाख 50 हजार रुपये लेते हुये तथा दिलीप दान बारहट, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, पुलिस थाना कोतवाली, डूंगरपुर को कानिस्टेबल जगदीश विश्नोई के माध्यम से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके शराब के कारोबार को निर्बाध रूप से चलने देने तथा उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमों में कार्यवाही हल्की करने की एवज में भैयालाल आंजणा पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना धम्बोला एवं दिलीप दान बारहट पुलिस निरीक्...