नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर आपातकाल के मामले में तत्कालीन सरकार पर निशाना साधा। अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिनों को याद किया और कहा कि उस दौरान सभी अधिकार ‘छीन’ लिए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान ‘लोकतंत्र को कुचलने’ का प्रयास किया गया था।
उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई और उदाहरण खोजना मुश्किल है, जहां लोगों ने लोकतांत्रिक तरीकों से ‘तानाशाही मानसिकता’ को हराया।
बता दें कि देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लागू करने की घोषणा की गई थी, जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। 21 मार्च 1977 को आपातकाल हटा लिया गया था।
मोदी ने आगे कहा कि “आपातकाल के दौरान सभ...
जयपुर। महाराष्ट्र में चल रही उठापटक के बीच में राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश के चर्चे भी एक बार फिर तेज़ हो गए हैं और इस बीच बयानों का दौर भी तेज हो चला है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार गिराने के मुख्य किरदार गजेंद्र सिंह शेखावत थे, जो सचिन पायलट के साथ मिले हुए थे।
बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का यह कहना था कि सचिन पायलट से चूक हो गई वरना राजस्थान में भी मध्यप्रदेश जैसे हालात होते।
शेखवात के इस बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि सरकार गिराने में शेखावत सचिन पायलट के साथ मिले हुए थे। और मुख्य किरदार केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निभाया।
गहलोत ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत को बल्कि कोर्ट का नोटिस लेट सर्व हुआ है। वो बचते रहे, बचते रहे, ये तो कानून ...
चंडीगढ। भ्रष्टाचार के मामले में हाल ही गिरफ्तार पंजाब के आईएएस अधिकारी संजय पोपली (IAS Sanjay Popli) के बेटे कार्तिक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस आत्महत्या (Suicide) बताया है। बताया जा रहा है कि संजय पोपली का बेटा कॉलेज में पढ़ता था और पिता पर दर्ज केस से परेशानी में था। पुलिस के मुताबिक आईएएस संजय पोपली को पिछले हफ्ते साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद आज जब विजिलेंस टीम (Punjab Vigilence) आईएएस अधिकारी को उनके घर पर जांच के लिए लेकर गई थी तभी ऊपरी मंजिल पर पोपली के बेटे कार्तिक ने खुद को गोली मार ली। सेक्टर- 11 में विजिलेंस टीम के साथ चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) भी थी.
आरोप है कि आईएएस संजय पोपली ने एक ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद ठेकेदार ने पोपली के खिलाफ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी। ठेकेदार का आरोप था कि का...
नई दिल्ली। देश में वित्त 2021-22 के दौरान 51.7 मिलियन टन (एमटी) कच्चे कोकिंग कोल का उत्पादन हुआ, जो वित्त वर्ष 2015 के दौरान 44.8 मीट्रिक टन के उत्पादन की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। मई 2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू कच्चे कोकिंग कोल का उत्पादन चालू वित्त वर्ष में 8.3 एमटी के उत्पादन के साथ लगातार बढ़ रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 6.9 एमटी के उत्पादन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
वर्तमान में, घरेलू कच्चे कोकिंग कोल की धुलाई की क्षमता लगभग 23 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है, जिसमें निजी क्षेत्र की 9.26 मीट्रिक टन शामिल है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) 30 एमटीपीए की क्षमता वाली नौ और नई वाशरीज स्थापित करने और संचालित करने की योजना बना रही है। नई वाशरीज की स्थापना के साथ, यह अनुमान है कि सीआईएल इस्पात क्षेत्र को लगभग 15 मीट्रिक टन वॉश किए हुए कोकिंग कोयले की आपूर्ति करने में...
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अपनी यात्रा के दौरान 12 से अधिक विश्व नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही 15 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मोदी 26 और 27 जून को होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी जाएंगे। प्रधानमंत्री 28 जून को यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए खाड़ी देश जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक मोदी म्यूनिख में भारतीय समुदाय से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से इस तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 60 घंटे के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के समूह जी 7 की बैठक में भाग लेने के अलावा कई द्विपक्षीय बैठ...
जयपुर। राजस्थान में बहुमंजिला इमारतों एवं टाउनशिप को पेयजल कनेक्शन के लिए राजस्थान में पॉलिसी शीघ्र जारी होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में बहुमंजिला इमारतों एवं निजी टाउनशिप में रह रहे लोगों को पेयजल कनेक्शन देने के सम्बन्ध में बनने वाली नीति अगले 15 दिनों में फाइनल कर जारी की जाए।
डॉ. जोशी शनिवार को बहुमंजिला इमारतों में पेयजल कनेक्शन देने के लिए बनने वाली नीति से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुमंजिला आवासीय भवनों में रह रहे लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनने वाली इस पॉलिसी में सभी पक्षों के सुझावों को शामिल करते हुए एक अच्छी पॉलिसी बनाई जाए, जो आमजन के हित में हो। उन्होंने पॉलिसी से जुड़े अधिकारियों से पिछली दो बैठकों में हुई चर्चा और पॉलिसी में शामिल बिन्दुओं के बारे में जानकारी...
जयपुर। राजस्थान को टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए उद्यमी, औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठन अब कंधे से कंधा मिलाकर सरकार का सहयोग करेंगे। प्रदेश में टीबी उन्मूलन हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग एवं द यूनियन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आयोजित ‘‘राजस्थान प्रदेश में टीबी पर उद्यमियों की सहभागिता हेतु संवाद’’ कार्यक्रम मे विभिन्न व्यावसायिक संगठनों ने इस बात की शपथ ली कि वे अपने औद्योगिक संस्थानों में स्वस्थ वर्क कल्चर को बढ़ावा देंगे और वहां कार्यरत कार्मिकों की स्कि्रनिंग करवाकर चिन्हित टीबी रोगियों के इलाज में सहयोग हेतु उनका आर्थिक और मानसिक सहयोग करेंगे।
प्रदेश में टीबी उन्मूलन के लिए अन्तरक्षेत्रीय जुडाव हेतु कॉरपोरेट्स के साथ संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने कहा ...
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना मिस्र (काहिरा के पश्चिम एयरबेस) में आज से लेकर 24 जुलाई 2022 तक मिस्र के वायु सेना वेपन स्कूल में सामरिक नेतृत्व कार्यक्रम में भाग लेगी। जिसमें भारत के तीन सुखोई-30 एमकेआई विमान, दो सी-17 विमान और भारतीय वायु सेना के 57 कर्मचारी (सी-17 टुकड़ी सहित) शामिल हैं।
यह पहल विभिन्न संघर्ष परिदृश्यों को देखते हुए एक बड़े वायु सैन्य बल के माध्यम से युद्ध के माहौल में युद्धक विमानों के साथ अभ्यास का एक अनूठा कार्यक्रम है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना और सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का आदान-प्रदान करना है।
वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की पहुंच तथा इसकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। यह एचएएल द्वारा भारत में निर्मित सुखोई-30 एमकेआई और लड़ाकू विमान के कलपुर्जों तथा यांत्रिक घटकों के...
नई दिल्ली। डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल का ओडिशा तट से सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया है। यह परीक्षण भारतीय नौसैनिक पोत से 24 जून, 2022 को किया गया। वीएल-एसआरएसएएम पोत पर तैनात की जाने वाली हथियार प्रणाली है, जो समुद्र-स्किमिंग लक्ष्यों सहित सीमित दूरी के विभिन्न हवाई खतरों को बेअसर कर सकती है।
प्रणाली का प्रक्षेपण एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य के प्रतिरूपी विमान के खिलाफ सफलतापूर्वक किया गया। आईटीआर, चांदीपुर द्वारा तैनात कई ट्रैकिंग उपकरणों का उपयोग करते हुए और हेल्थ पैरामीटर का ध्यान रखते हुए वाहन के उड़ान पथ की निगरानी की गई। परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी डीआरडीओ और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग को सफल उड़ान परीक्षण के लिए बधाई दी और कहा कि इस प...
कर्नाटक। SC/ST एक्ट के मामले में झूठे मुकदमे दर्ज कराने वाले और उसका दुरुपयोग करने वाले लोग अब जरा सावधान हो जाएं। कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) ने एससी एसटी एक्ट को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि एससी-एसटी एक्ट (SC/ST Act) तभी लागू होगा जब सार्वजनिक स्थान पर गालियां दी गई हों।
HC ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थान पर होने के बाद ही उसे कानून के अंतर्गत लेते हुए दोषियों के खिलाफ सजा सुनाई जाएगी। कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने यह फैसला सुनाते कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधों के लिए जातिवादी सूचक शब्द का इस्तेमाल (गालियां) पब्लिक प्लेस पर होना चाहिए।
कोर्ट ने इसी आधार पर साल 2020 से जुड़े एक लंबित मामले को रद्द कर दिया जिसमें रितेश पियास नामक एक शख्स ने मोहन के लिए तहखाने में जातिवादी शब्दों का इस्तेमाल किय...