जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर ग्रामीण इकाई ने कार्यवाही करते हुये चौमूं की कृषि उपज मंडी समिति के सचिव अमर चंद सैनी को उनके दलाल के साथ 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। दलाल किशोर कुमार खटीक सुरक्षा गार्ड है जो ठेकाकर्मी के मार्फत लगा हुआ था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि उपज मंडी में दुकान के व्यवसाय में पाटर्नर बनवाने की एवज में अमर चंद सैनी, सचिव, कृषि उपज
मंडी समिति द्वारा अपने दलाल किशोर कुमार खटीक सुरक्षा गार्ड ठेकाकर्मी के माध्यम से 20 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, जयपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आहद खान के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक नीरज भारद्वाज एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये दलाल किशोर कुमार खटीक परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा परिवादी से पूर्व में ही 32 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर चुके थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में अरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
मुहम्मद जुबैर Alt News के को फाउंडर और एडिटर हैं, आरोप है कि इन्होने ने ही नूपुर शर्मा के पैगम्बर मुहम्मद वाले बयान का सहारा लेकर मुसलमानों को उकसाने का काम किया है।