ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में गिरफ्तार, नूपुर शर्मा विवाद का जनक माना जा रहा इसी पत्रकार को


Mohammed Zubair Arrested: धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार किया है। ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

एक शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आज मोहम्मद जुबेर को पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबेर को गिरफ्तार किया है. जुबेर के खिलाफ सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक अशांति फैलाने का आरोप है. पुलिस ने जुबेर को आईपीसी की धारा 153A और 295 के तहत गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक जुबेर के खिलाफ 27 तारीख को ट्विटर के जरिए एक शिकायत मिली थी, जिसमें जुबेर के एक ट्वीट का जिक्र किया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर आज जुबेर को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने जुबेर को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस ने जुबेर को कोर्ट में पेश कर उसकी पुलिस कस्टडी मांगी है