जोधपुर. फिल्म अभिनेता सलमान खान के वकील और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी (Salman khan Lawyer Threatens) दी गई है। वकील हस्तीमल सारस्वत को धमकी भरा पत्र दो दिन पहले उनके चैंबर के दरवाजे पर मिला है। जिसके बाद अधिवक्ता सारस्वत और उनके परिवार को पुलिस ने सुरक्षा दी है।
LPG Cylinder Price: महंगाई की मार के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में तेल कंपनियों की तरफ से भारी बढ़ोतरी की गई है। कंपनियों ने 6 जुलाई की सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1079, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068.50 रुपये हो गई है।...
अजमेर। राजस्थान के उदयपुर में अभी नूपुर शर्मा के विवाद में गर्दन काटने का बवाल थमा भी नहीं कि अब अजमेर शरीफ के खादिम ने भी एक विवादास्पद वीडियो वायरल कर के दहशत मचा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि खादिम नशा करता है और हिस्ट्रीशीटर भी है।
इस वीडियो में सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।
वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।
वीडियो में खादिम सलमान चिश्ती रोते हुए कह रहा है, 'वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार...
नई दिल्ली। राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में सामाचार चैनल जी न्यूज (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। पहले उनके घर मंगलवार सवेरे छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उनके हाथ अभी खाली है और नोएडा पुलिस ने पहले हिरासत में ले लिया।
नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी रोहित के खिलाफ केस दर्ज था। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में वे हिरासत में लिए गए हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस भी इसी मामले में यहां आई है।
रायपुर पुलिस जब रोहित के घर पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन स...
नई दिल्ली। केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने होटलों और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेवा शुल्क लेने के खिलाफ उपभोक्ता राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से शिकायत इलेक्ट्रॉनिक रूप से भी दर्ज की जा सकती है।
केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने होटलों और रेस्तरां में सेवा शुल्क लगाने के संबंध में अनुचित व्यापार कार्य प्रणालियों और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सीसीपीए द्वारा जारी दिशा-निर्देश निर्धारित करते हैं कि होटल या रेस्तरां भोजन बिल में स्वचालित रूप से या गलती से सेवा शुल्क नहीं जोड़ेंगे।...
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर के उचित उपयोग के बारे में जनता के लिए एडवाइज़री जारी की है। इसके साथ ही वायरलेस जैमर की अवैध सुविधा और बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को चेतावनी भी दी गई है। संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने वायरलैस जैमर और बूस्टर/रिपीटर्स के उचित उपयोग के बारे में आम जनता के लिए 1 जुलाई, 2022 को एक एडवाइज़री जारी की है।
यह बताया गया है कि भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से दी गई अनुमति के अलावा सेलुलर सिग्नल जैमर, जीपीएस ब्लॉकर या अन्य सिग्नल जैमिंग उपकरण का उपयोग आम तौर पर अवैध है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश https://cabsec.gov.in/others/jammerpolicy/ पर उपलब्ध हैं। निजी क्षेत्र के संगठन और/या व्यक्ति निजी तौर पर देश में जैमर्स की खरीदारी/उपयोग नहीं कर सकते हैं।
यह भी कहा गया है कि ऊपर उल्लिखित दिशा-निर्देशों के तहत प्राप्त अनुमति को ...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत आईएएस अधिकारियों और आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। कई मामलों में लापरवाह अधिकारियों को फील्ड से हटाया गया है तो कईयों फील्ड में DM और SP पद पर लगाया गया है।
प्रदेश में पांच कलेक्टर बदलने के साथ ही तीन जिलों के एसपी बदले गए है। वहीं 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में प्रकाश राजपुरोहित को जयपुर जिला कलेक्टर बनाया गया है। वही विश्राम मीणा को नगर निगम हेरिटेज आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ बनाया गया है। अवधेश मीणा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। टीना डाबी को जिला कलेक्टर और उनके पति प्रदीप गवांडे को प्रबंध निदेशक खान एवं खनिज निगम लिमिटेड बनाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची में डॉ वीणा प्रधान को विभागीय जांच आयुक्त, कै...
जयपुर। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव बगरहट्टा को राजस्थान के सबसे बड़े s.m.s. मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाए गए हैं। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह नियुक्ति दी गई है। फिलहाल वो कार्डियोलॉजी विभाग के HOD हैं।
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में पकड़ा गया लश्कर का आतंकवादी स्थानीय बीजेपी आईटी सेल का इंचार्ज भी रह चुका है। जम्मू पुलिस ने लश्कर के एक बड़े आतंकी तालिब हुसैन शाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आतंकी कभी जम्मू में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा का सोशल मीडिया प्रभारी भी था।
बता दें कि रविवार सुबह तालिब हुसैन शाह और उसके साथियों को रियासी इलाके में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस को आतंकियों के पास से दो एके 47 राइफल, कई ग्रेनेड और कई अन्य हथियार व बड़ी संख्या में गोलियां मिली हैं.
उधर गिरफ्तार आतंकी का पहले कभी बीजेपी के साथ रहे संबंध पर भाजपा प्रवक्ता ने आरएस पठानिया ने कहा कि ऑनलाइन सदस्यता लेने का यही नुकसान होता है कि आप किसी का बैकग्राउंड जांचे बगैर ही पार्टी की सदस्यता दे बैठते हैं. इस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद ये एक बड़ा मुद्दा बनकर सामन...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने 10 साल में 85 बार इंटरनेट बंद किया। यह किसी डिजिटल इमरजेंसी से कम नहीं। खासकर उस वक्त जब एक तरफ सरकार लगातार डिजिटल माध्यम से लेनदेन और उसके जरिए चलने वाले व्यापार और सेवाओं को लगातार बढ़ावा दे रही है जबकि दूसरी तरफ इसके विपरीत नोटबंदी का निर्णय ले रही है।
एक तरफ लोग इंटरनेट आधारित सेवाओं पर डिपेंड हो चुके हैं, दूसरी तरफ अब इंटरनेट बंदी राजस्थान में आम हो चुकी है। हाल में 28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के बाद, राज्य ने पूरे राजस्थान में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। इसके बाद बीकानेर संभाग को छोड़कर राज्य के सभी संभागों में इंटरनेट ठप रहा। राजस्थान ने पिछले एक दशक में लगभग 85 बार इंटरनेट निलंबन देखा है। जब कानून और व्यवस्था के मुद्दों पर नेट सेवा को निलंबित करने की बात आती है, तो राज्य जम्मू और कश्मीर के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां लग...