India

संविधान पार्क की राजस्थान की पहल की सराहना, राज्यपाल मिश्र से केंद्रीय गृह मंत्री शाह की मुलाकात

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार सायं को यहां राजभवन में मुलाकात की। शाह ने राज्यपाल मिश्र से कोई एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल मिश्र ने इस दौरान गृह मंत्री श्री अमित शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। शाह ने राजभवन में संविधान पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए राज्यपाल मिश्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च विधान है, इसके प्रति समर्पण भाव जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी में संविधान के उद्देश्य और मूल कर्तव्यों की जागरूकता के लिए बनाए जा रहे विश्वविद्यालयों के संविधान पार्क की राज्यपाल की पहल को अनूठा ब...

जयपुर में 22 -24 जुलाई को आयोजित होगा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट, राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को किया जायेगा लॉन्च

जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट  (आरडीटीएम) का आयोजन 22 से 24 जुलाई तक किया जाएगा। 22 जुलाई से ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ कार्यक्रम होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट के उद्घाटन समारोह में राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति का विमोचन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान को फ़िल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने और राजस्थानी भाषा में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान फ़िल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति लाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में फ़िल्म उद्योग से जुड़े लोगों एवं युवाओं को रोजगार तथा राजस्थानी भाषा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को सब्सिडी, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) एवं राज्य सरकार के अधीन स्मारकों पर देय फीस में छूट सहित अन्य लाभ भी प्राप्त हो...

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में साइबर अपराध से निपटने के लिए सभी स्‍टेक होल्‍डर को मिलकर एक प्रभावी रणनीति बनाने पर जोर

जयपुर. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की। क्षेत्रीय परिषदें, केंद्र तथा राज्‍य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध, विवादित अंतर्राज्‍यीय मुद्दों का आम सहमति से समाधान निकालने, राज्‍यों के बीच क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने और देशभर में लागू किये जाने वाले साझा राष्‍ट्रीय महत्‍व के मुद्दों पर विचार विमर्श का यह एक महत्‍वपूर्ण मंच बना। अमित शाह ने कहा कि देश में 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी का इस बात पर जोर रहा है कि क्षेत्रीय परिषद की बैठकें नियमित हों, परिणामलक्षी हों और लंबित मुद्दों का समाधान निकालने में सफल हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अंतर्राज्‍य परिषद, केंद्रीय गृह मंत्रालय और  भारत सरकार के सभी मंत्रालय राज्&zw...

हिमाचल निवासी SMS मेडिकल कॉलेज के छात्र ने जयपुर में की आत्महत्या

जयपुर। हिमाचल प्रदेश के एक व्यापारी के बेटे ने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज होस्टल में आत्महत्या कर ली। वह एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। शुक्रवार देर रात उसने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और न ही पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला है। जांच में यह सामने आया कि सुसाइड से पहले युवक ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया था।पुलिस और एसएमएस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं। एस एच ओ नवरतन धोलिया ने बताया कि अमन हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के कोठारी हॉस्टल में रहता था। उसने हॉस्टल के अपने रूम में बेडशीट का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक वह रूम से बाहर नहीं आया, दोस्तों के कॉल भी पिक नहीं किए, तब साथी ...

प्रधानमंत्री के देवघर और पटना का दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 16 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के 12 जुलाई को प्रस्तावित देवघर और पटना दौरे को लेकर केन्द्र सरकार के अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। 12 जुलाई को दोपहर करीब 1.15 बजे प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद दोपहर लगभग 2.40 बजे वह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। शाम को लगभग 6 बजे प्रधानमंत्री पटना में बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, संपर्क (कनेक्टिविटी) में सुधार और आसान जीवनशैली को बढ़ावा देने में खासा फायदा होगा।  प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री देवघर हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे, इससे बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए सीधा हवाई संपर्क उपलब्ध होगा...

उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को फास्ट ट्रायल कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द सख्त सजा दी जानी चाहिए: सचिन पायलट

उदयपुर. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उदयपुर पहुंच कर नूपुर शर्मा विवाद में हत्याकांड का शिकार हुए टेलर कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात की और उनके परिवार को हर संभव मदद देने का भी वादा किया। इसके साथ ही सचिन पायलट ने मीडिया को दिए बयानों में कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई वो इंसानियत के दायरे के बाहर है। जिस तरह से उनका कत्ल किया गया, वीडियो बनाई गई ये दहशत फैलाने का काम है। आरोपियों को पकड़ा गया है लेकिन मैं मानता हूं कि फास्ट ट्रायल कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द और सख्त सजा दी जानी चाहिए। इसके पीछे कोई संस्था है, या संगठन हैं... इसकी जड़ों तक पहुंचना पड़ेगा। मैं उनके परिवार से आज मिला, हम उनकी पूरी सहायता कर रहे हैं और सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है।...

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, भारत सहित कई देशों ने जताया दुख

​​​​​​ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारत सहित कई देशों ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।" बता दें कि एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। शिंजो आबे के पकड़े गए हत्यारे ने बताया कि वह उनकी नीतियों से नाखुश था। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि आबे पर हमला करने वाला उनसे असंतुष्ट था। वह उनकी हत्या के लिए काफी दिनों से प्लानिंग कर रहा था। पकड़ा गया 41 वर्षीय हत्यारा, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। उसने अपनी बंदूक से आबे पर गोलियां चलाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे के घर में काफी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं।...

कैन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 8वीं बैठक में भाग लिया

नई दिल्ली। ब्रिक्स संचार मंत्रियों की 8वीं बैठक कल चीन की अध्यक्षता में वर्चुअल तरीके से आयोजित हुई। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में भाग लिया तथा आईसीटी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सरकार द्वारा दूरसंचार क्षेत्र में किए गए सुधारों को भी रेखांकित किया। मंत्रियों ने 23-24 जून 2022 को आयोजित ब्रिक्स के 14वें शिखर सम्मेलन में पहचाने गए क्षेत्रों में आईसीटी के क्षेत्र में कार्य करने का निर्णय किया। सभी मंत्रियों ने फ्यूचर नेटवर्क्स फॉर ब्रिक्स इंस्टीच्यूट (बीआईएफएन), डिजिटल ब्रिक्स टास्क फोर्स (डीबीटीएफ) के लिए अंतिम रूप दिए गए कार्य-योजनाओं की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि ये तंत्र ब्रिक्स देशों के बीच नवोन्मेषी सहयोग को गहरा बनाने में सहायता करेंगे। मंत्रियों ने 8वीं ब्रिक्स संचार बैठक के घोषणा...

पहली तिमाही में कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों का उत्पादन 79 प्रतिशत बढ़कर 27.7 मिलियन टन हुआ

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और नामित प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से उत्पादन की समीक्षा की। पहली तिमाही के दौरान कुल 27.7 मिलियन टन कोयले का उत्पादन किया गया। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 की समान अवधि के दौरान उत्पादित 15.5 मिलियन टन कोयले से 79 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने कोयला उत्पादन में इतनी अधिक बढ़ोतरी करने के लिए कोयला ब्लॉक आवंटितों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, यह उम्मीद व्यक्त कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान कोयला ब्लॉकों से 32 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा इसकी सराहना किए जाने के साथ यह भी उल्लेख किया गया कि वाणिज्यिक नीलामी सुधारों के तहत 2021 में नीलाम की गई दो खदानें चालू हो गई हैं और इनसे पहली तिमाही में 1.57 मिलियन टन का उत्पादन किया गया है। वर्तमान में कुल 36 कैप्ट...

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर में करेंगी 3 किमी लम्बा रोड शो

जयपुर। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। चुनाव में सांसद,विधायक और सर्व समाज से समर्थन मांगने आ रहीं मुर्मू करीब 3 किलोमीटर का रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रदेश और जयपुर भाजपा, एससी और एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा की ओर से एयरपोर्ट से होटल क्लार्क्स आमेर तक रास्ते में 3 जगह स्वागत किया जाएगा। मुर्मू के साथ भाजपा नेताओं की वाहन रैली निकलेगी। पूरे रास्ते फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। होटल क्लार्क्स आमेर में सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओ, रिटायर्ड अफसरों, डॉक्टर, वकील, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। भाजपा सांसद-विधायक 12 जुलाई को जयपुर में रहेंगे मौजूद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने सभी भाजपा सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए...