महिला से अभद्रता का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश और कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार


नोएडा। पिछले एक सप्ताह से महिला से अभद्रता के मामले में चर्चा में आया इनामी बदमाश श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था।

श्रीकांत के साथ उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली। नोएडा के कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, ''आज शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी।''