More

भारत में नहीं हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की कमी, 20 करोड़ टैबलेट का उत्पादन

अहमदाबाद. भारत के लिए अच्छी खबर है. भारत में उस दवा की कोई कमी नहीं है जो इस वक्त दुनिया की सबसे बड़ी जरुरत बनी हुई है. हम बात कर रहे हैं कोरोना की रोकथाम के लिए इस वक्त सबसे बड़ी संजीवनी जड़ी बूटी बनी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) दवा की. जाइडस कैडिला के सीईओ पंकज पटेल ने अहमदाबाद में पत्रकारों को बताया कि 'फार्मास्यूटिकल उद्योग ने HCQ के उत्पादन में काफी वृद्धि कर दी है, इसी का नतीजा है कि इस महीने दवा उद्योग ने करीब 20 करोड़ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा टैबलेट का उत्पादन किया है.' इतना ही नहीं पंकज पटेल ने कहा कि 'हमारे पास दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, न केवल घरेलू बाजार भारत के लिए बल्कि जरुरत पड़ने पर हम दुनिया को भी आपूर्ति करने में सक्षम हैं. जाइडस कैडिला कंपनी ही अगले महीने 15 करोड़ गोलियों के बराबर 30 टन एक्टिव फार्मास्यूटिकल इनग्रीडीएंट (एपीआई) का उत्पादन करेगी...

कैसे कोरोना संकट में भी राजस्थान के सेठजी कमाते जा रहे हैं हजारों करोड़?

मुबई. राधाकिशन दमानी, नाम तो सुना ही होगा. नहीं सुना तो आपको बता दें राजस्थान मूल के बीकानेर निवासी दमानी D-mart के मालिक हैं. देश में रिटेल किंग के नाम से जाना जाता है. देश और दुनिया में कोरोना के बीच जबरदस्त कड़की चल रही है, मुकेश अंबानी से लेकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स अमेजोन के जेफ बेजोस हजारों, लाखों करोड़ गवा चुके हैं. इन सबके बीच एक रिटेल किंग सफलता की नई इबादत लिख रहा है और वो शख्स है एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड को नियंत्रित करने वाले राधाकिशन दमानी. देश के सबसे अमीर 12 कारोबारियों में एक अमीर ऐसा है, जिसकी दौलत पर कोरोना के डंक का कोई असर नहीं हुआ है. भारत में करीब 1.3 अरब लोगों को लॉक डाउन में रखा गया है . लोग जरूरी घरेलू सामान को खरीदने को लेकर घबराए हुए हैं और इसकी वजह से वे अपनी जरूरत से ज्यादा सामान मंगवा रहे हैं. लॉकडाउन के कारण पिछले दिनों खूब स्टॉकिंग हुई, जिसका फायदा द...

चीनी कोरोना ने दुनिया में तबाही मचाई, अब वही बेच रहा है बचने के उत्पाद

वुहान. कोरोना के महायुद्ध में हर ओर हाहाकार मचा है. पूरी दुनिया डरी हुई है. करोड़ों लोग लॉकडाउन के बीच घरों में दुबके हुए हैं. दुनिया के 90 फीसदी देशों में कारोबार ठप हो चुका है. लेकिन इस बीच एक देश दिन-रात उन्नति कर रहा है. करोड़ों का नहीं, अरबों का नहीं, खरबों का निर्यात कर रहा है. दुनिया के टॉप 100 अरबपतियों की सूची में उस देश के कई उद्योगपतियों का नाम आ गया है. यह सब ऐसी चीज हैं जो सोचने को मजबूर करती है कि आखिर इस दुनिया में जब हर कोई रो रहा है तो चीन कैसे खुश है? चीन में लोग सड़कों पर घूमने लगे हैं. उत्पादन शुरू हो चुका है. होटल रेस्टोरेंट खुल गए हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दौरे करने लगे हैं. देश के कई इलाकों में घूम कर उत्पादकों का हौसला बढ़ा रहे हैं. अमेरिका, स्पेन, इटली, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी जैसे कई दिग्गज इस महामारी से मानो पस्त हो चुके हों. दवाइयां नहीं हैं. मास्क न...

फिर कोरोना की चपेट में चीन, रिपीट अटैक में 1000 नए मामले, दो की मौत

चीन. जनवरी से लेकर कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक करीब तीन महीने के बेहद संघर्ष के बाद चीन तेजी से पटरी पर लौटने लगा था. चीन की ऐसी तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हो रही थी जिससे दुनिया को चीन की ताकत का अहसास होने लगा था. दुनिया को लगने लगा था कि चीन ने इस खतरनाक वायरस पर काबू पा लिया है और जिंदगी फिर तेजी से पटरी पर लौटने लगी है. फैक्ट्रियां और उद्योग खुलने लगे थे, हाल में उस वुहान सिटी से भी लॉकडाउन हटा लिया गया था जो कोरोना वायरस का जन्मदाता था. कोरोना की शुरुआत चीन से ही हुई थी लेकिन जिस तरह उसने इस चुनौती का सामना किया और उससे निपटने में कामयाब रहा उसकी तारीफ़ हो रही थी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ऐडहेनॉम गेब्रीयेसोस ने चीन के प्रयासों की तारीफ में यहां तक कहा कि 'जिस तेज़ी से चीन ने इस महामारी का पता लगाया और लगातार पारदर्शिता बरती वो सराहनीय है.' लेकि...

कलयुग के साक्षात 'राम', डॉक्टर ने की वीडियो कॉल पर मां की अंत्येष्टि

जयपुर. कौन कहता है कि इस कलयुग में भगवान 'राम' नहीं हैं? वो आज भी इस दुनिया में हैं और अपना फर्ज अदा करने में कहीं पीछे नहीं हैं. बस इतना जरूर है कि वो अच्छे इंसान के रूप में इस दुनिया में हमें नज़र आते हैं. ऐसा ही एक नायाब उदाहरण पेश किया राजस्थान के जयपुर में कार्यरत डॉक्टर राममूर्ति ने. कोरोना से अपनों को बचाने में जुटे इस बेटे का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो सकता. 93 साल की मां भोली देवी दुनिया में नहीं रही. जन्म देने वाली मां पर मातृभूमि का प्यार भारी पड़ा. कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों को भला अकेला कैसे छोड़ता ये बेटा? मां की अंत्येष्टि में नहीं जाने का पहाड़ सा फैसला किया. एक तरफ मरीजों की सेवा तो दूसरी तरफ आंसुओं को रोकते हुए वीडियो कॉल पर मां के अंतिम संस्कार में भागीदारी. जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आइसोलेशन और आईसीयू के नर्सिंग इंचार्ज राममूर्ति मीणा करौली के ...

लो कोरोना के चक्कर में धड़ाम से नीचे आ गए मुकेश अंबानी!

मुंबई. कोरोना का कहर इस कदर है कि देश के कई दिग्गज उद्योगपति इसके आगे पस्त होते नजर आ रहे. सालों की मेहनत से खड़ा किया गया कोरोबार धड़ाम से नीचे आता नजर आ रहा है. बात मुकेश अंबानी की करें तो उनकी कुल संपत्ति में 28% की गिरावट आई है. दो महीने के भीतर 31 मार्च तक रोजाना 2,100 करोड़ रुपये (30 करोड़ डॉलर ) का झटका लगा और अंबानी की कुल संपत्ति अब महज 3.36 लाख करोड़ रह गई. इस बीच बड़ी और चौंकाने जो सामने आई है वो यह कि इसी अवधि में जहां भारत के कई दिग्गज कारोबारी बड़े नुकसान में आ गए वहीं चीन के कुछ अरबपतियों की संपत्ति में और इजाफा हुआ, जिससे वो दुनिया के टॉप 100 अमीरों की सूची में शामिल हो गए. इस लिस्ट में 6 और चीनी अरबपति जुड़ गए हैं. जबकि भारत के गौतम अड़ानी, शिव नडार, उदय कोटक जैसे दिग्गज इस लिस्ट से आउट हो गए हैं. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिट...

कोरोना संकटकाल में एक साल तक सांसदों का वेतन 30% कम करने को मंजूरी

कोरोना महामारी के बीच एक साल तक सांसदों का वेतन 30% कम करने को मंजूरी. अब PM सहित सभी मंत्री 30% कम वेतन लेंगे. सांसद निधि फंड भी 2 साल के लिए स्थगित. राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों का वेतन भी 30% कम. सभी स्वेच्छा से 1 साल तक 30% कम वेतन लेंगे. केंद्रीय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला. गौर करने वाली बात यह है कि भारत में जिस तरह से कोरोना संक्रमण पांव पसारता जा रहा है और जिस हिसाब से आने वाले भविष्य में और ज्यादा मजबूत तरीके से भारत को उसको रोकना होगा उस बीच यह एक महत्वपूर्ण कदम है. अभी देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या ने चार हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में कोरोनावायरस से अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिका...

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में मिथक तोड़ नायाब उदाहरण बन रहे निजी अस्पताल और चिकित्सक

मुंबई (ऋचा मिश्रा). कोरोना वायरस का खतरा इस कदर है कि सिर्फ सरकारी डॉक्टर और स्टाफ ही इससे दो-चार होते दिखाई दे रहे हैं. अधिकांश प्राइवेट अस्पताल ऐसे हैं जो संकट की इस घड़ी में दूर भाग खड़े हुए हैं. कोरोना का इलाज तो छोड़िए सामान्य रोगियों को देखने से भी कई चिकित्सकों ने मना कर दिया है. हालात यह है कि जिस वक्त देश को उनकी जरूरत है उस वक्त अस्पताल मलिक नदारद दिखाई दे रहे हैं. जबकि उन्होंने इसी देश के राज्य और केंद्र सरकारों से रियायती जमीनें, अन्य सुविधाएं भी ले रखी हैं. पर ऐसा नहीं है कि हर प्राइवेट अस्पताल या डॉक्टर ऐसा कर रहा है. कुछ ऐसे भी है जिन्होंने संकट की इस घड़ी में सरकार और जनता के लिए अपनी सेवा को समर्पित किया है. कहीं अस्पतालों द्वारा निशुल्क जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था की जा रही है तो कुछ अस्पतालों ने मरीजों की देखभाल और उनके दवाओं तक की भी निशुल्क व्यवस्था की है. अ...

देश के टॉप 25 IPS का सर्वे जारी, अरविंद कुमार, समंत कुमार, बीएल सोनी को मिला प्रमुख स्थान

नई दिल्ली. भारत में अपने प्रशंसनीय, बेहतर कार्यों और प्रयासों से लोगों में विश्वास कायम करने और पुलिस का जनता में विश्वास बढाने वाले टॉप 25 आईपीएस ऑफिसर्स की फेम इंडिया ने लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कई दिग्गज अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा की भावना बढ़ाने, समाज में सौहार्द स्थापित करने और सकारात्मक संभावनाओं को मजबूत करने की निरंतर और ईमानदार कोशिश की. फेम इंडिया ने 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों 2020 का यह सर्वे उनकी कार्यशैली, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, जज्बा, जागरूकता, कानून व्यवस्था, जनता से जुड़ाव, प्रभाव, छवि और कार्यकाल जैसे 12 मानदंडों पर किया गया है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में जहां इंटेलिजेंस प्रमुख 1984 बैच के आईपीएस अरविंद कुमार को बेहद प्रभावशाली अधिकारी बताया गया है वहीं राजस्थान में तैनात 1988 बैच के एडीजी क्राइम बीएल सोनी (भगवान लाल...

राजस्थान में लाॅकडाउन से आगे की रणनीति पर काम शुरू, दो टास्क फोर्स गठित

जयपुर. लॉकडाउन के बाद बड़ी परेशानियां देशभर में आने वाली हैं. इसी को लेकर देश के राज्यों की चिंताएं अभी से बढ़ गई हैं. इस कड़ी में राजस्थान सरकार ने अभी से महत्वपूर्ण कदम उठा लिया है. बिना समय गवाएं राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के साथ ही लागू लाॅकडाउन से आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. उन्होंने इसके लिए संपूर्ण लाॅकडाउन को चरणबद्ध रूप से हटाने के लिए सुझाव देने तथा लाॅकडाउन से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देने के उद्देश्य से 2 टास्क फोर्स का गठन किया है. गहलोत ने PM नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान की गई अपील के क्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में 12 अधिकारियों और विशेषज्ञों की पहली टास्क फोर्स गठित की है, जो लाॅकडाउन हटाने के लिए महत्वपूर्...