More

मोदी ने किया नए कश्मीर और नए लद्दाख के निर्माण का वादा

नई दिल्ली, PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया है. PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद PM मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया है. अपने संबोधन में PM मोदी ने नए जम्मू कश्मीर और नए लद्दाख के निर्माण का वादा किया. साथ ही PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा दिलाया कि धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे और उनकी परेशानी भी कम होती चली जाएगी. दरअसल, मंगलवार को संसद ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेषाधिकार को हटा लिया. साथ ही जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू कश्मीर और लद्दाख के रूप में दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटने वाले बिल को भी मंजूरी दे दी. इससे पहले PM मोदी को देश को 7 अगस्त को संबोधि...

'ओह माई गोल्ड', कीमतों में जबरदस्त आग

नई दिल्ली : सोना कितना सोना है? हर कोई गोल्ड की कीमतों में इजाफे को लेकर कह रहा है 'ओह माई गोल्ड'. पिछले कुद दिनों में सोने की कीमत में रिकॉर्ड तेजी आई है और यह चढ़कर अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गया है. यानी जितना महंगा सोने का भाव इस समय है, उतना पहले कभी नहीं हुआ. गुरुवार को सोने का भाव 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 38,470 रुपये के स्तर पर पहुंच गए. लेकिन अचानक सोने की कीमत में इतनी तेजी क्यों आई यह सबसे बडा सवाल है. दरअसल पीली धातु के अपने उच्चतम लेवल पर पहुंचने का अहम कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वार है. विशेषज्ञों की माने तो इसका दूसरा कारण घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताएं भी हैं. इस कारण निवेश्क सुरक्षित मानकर गोल्ड में निवेश कर रहे हैं. चांदी में भी तेजी का रुख है, लेकिन सोने की तरह इसने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है. गुरुवार को चांदी का भाव 630 रुपये...