India

इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 का जयपुर में आयोजन, दुनियाभर के पत्थर उद्योग से जुड़े व्यवसायी हुए शामिल

जयपुर। सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन CM अशोक गहलोत ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। देश-विदेश तक यहां के पत्थर को एक विशेष पहचान मिली है। राज्य सरकार निरंतर ऐसे फैसले ले रही है, जिससे खनन और उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है। इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना है। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां नई इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। गहलोत ने कहा राज्य सरकार खनन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। आवश्यक सुविधाएं, उपयुक्त माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था आदि निवेशकों को राजस्थान की ओर आकर्षित कर रही है। राज्य सरकार अवैध खनन की समस्या के प्र...

कांग्रेस विधायक और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का सीएम गहलोत पर हमला, बोले- मुख्यमंत्री गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं, आखिर क्या चाहते हैं आप?

जयपुर। राजस्थान की सियासत में हरीश चौधरी की सीएम अशोक गहलोत से नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही। दूसरी तरफ हरीश चौधरी लगातार राजस्थान सरकारी की नीतियों और सीएम पर सीधा हमला बोलने में लगे हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ओबीसी विसंगतियों के मामले को लेकर निर्णय नहीं होने पर फिर हरीश चौधरी ने नाराजगी जताई। गुरुवार को बायतु विधायक और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी मैं स्तब्ध हूं। आखिर क्या चाहते हैं आप। मैं ओबीसी वर्ग को विश्वास दिलाता हूं कि इस मामले को लेकर जो लड़ाई लड़नी पड़ेगी लडूंगा। फिलहाल हरीश चौधरी हिमाचल प्रदेश में चुनावी दौरे पर हूं । बता दें कि ओबीसी आरक्षण को लेकर बाड़मेर से लेकर जयपुर तक प्रदर्शन कर चुके हरीश चौधरी लगातार इस मामले में सरकार के रूख को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। पिछले ...

मालदीव में कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगने से 9 भारतीयों सहित 10 लोगों की मौत

माले। मालदीव की राजधानी माले में एक कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगने से 9 भारतीयों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि माले में स्थित एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगने के बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया और इमारत में रहे 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए हैं। जिसमें 9 भारतीयों तथा एक बांग्लादेशी नागरिक का शव मिला। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 10 शव बरामद किए हैं। मालदीव पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए। मालदीव के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पास के एक स्टेडियम में एक निकासी केंद्र स्थापित किया गया है। एनडीएमए ने माले में आग से विस्थापित और प्रभावित लोगों के लिए माफनु स्टेडियम में एक निकासी...

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की जमानत पर फैसला कल

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की जमानत पर फैसला कोर्ट ने कल तक के लिए रिजर्व रखा है। जैकलीन फर्नांडिस की आज दिल्ली की स्पेशल कोर्ट में 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई थी। हालांकि एक लंबे डिस्कशन के बाद कोर्ट ने इस मामले में कहा कि अब फैसला कल सुनाएंगे। आज की सुनवाई में जैकलीन फर्नांडीज कोर्ट में पेश हुईं। रेगुलर बेल पर सुनवाई के दौरान जैकलीन की ओर से कहा गया कि मैं मामले की जांच में सहयोग कर रही हूं, लेकिन ईडी ने आरोप लगाया है कि मैं देश छोड़कर भागने वाली हूं, मुझे एलओसी जारी कर रोका गया। यह सारे आरोप निराधार हैं। मैंने खुद इस मामले में सरेंडर किया है। मुझे कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी लेकिन ईडी मुझे इस मामले में परेशान कर रही है। जैकलीन की ओर से कहा गया कि ये मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे जो गिफ्ट मिल रहे हैं, वो उसने अपराध से कमाए हैं। मुझे यह ...

फाइनल में पाकिस्तान से भारत के मुकाबले का सपना टूटा, इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया, एक मिथक और टूटा

एडिलेड। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गया है, जहां उसका मुकाबला 13 नवंबर को पाकिस्तान से होगा। इसके अलावा एक मिथक और टूट गया कि ओवल के इस मैदान पर टॉस जीतने वाली कोई भी टीम मैच नहीं जीत पाती। क्योंकि इंग्लैंड ने टॉस भी जीता और मैच भी जीत लिया।   पूरे मैच के दौरान इंग्लैंड ही हावी दिखा। भारत बल्लेबाजी के दौरान भी प्रेशर में रहा और गेंदबाजी के दौरान भी। इस हार के साथ भारत का फाइनल खेलने का सपना एक बार फिर टूटा है। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का आखिरी फाइनल 2014 में खेला था, जहां श्रीलंका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर 168 रन बनाए। भारतीय ओपनर्स ने ...

टॉस हारकर भी मैच शुरू होने से पहले क्यों खुश हुए भारतीय क्रिकेट प्रेमी और कप्तान रोहित शर्मा

भारत और इंग्लैंड का आज मुकाबला हो रहा है। लेकिन दूसरे सेमीफाइनल में टॉस हारकर भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ी खुश नजर आए। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और भारत पहले बैटिंग कर रहा है। पर अगर संयोग देखें तो ओवल के इस मैदान पर टॉस जीतने वाली कोई भी टीम मैच नहीं जीत पाई है। यही कारण है कि टॉस हारने के बावजूद भारतीय क्रिकेट प्रेमी और कप्तान रोहित शर्मा खुश नजर आए। माना जा रहा है रोहित शर्मा का टॉस हारना भारत के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। इसी के चलते रोहित के टॉस हारते ही मैदान तालियों की आवाज से गूंज उठा, जमकर भारत के पक्ष में हूटिंग हुई। इतना ही नहीं घरों, रेस़्त्रां और दफ्तरों में टीवी, मोबाइल, कम्प्यूटर सेट से सटे फैंस खुशी से झूमते नजर आए। खुद कप्तान रोहित शर्मा के चेहर पर भी विजयी मुस्कान नजर आई। बता दें कि इस मैदान पर अब तक हुए 11 टी 20 इंटरनेशन...

नगर निगम चुनावों के बीच बड़ी खबर, सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। नगर निगम ग्रेटर की बर्खास्तगी में डॉक्टर सौम्या से जुड़े मामले में बडा आदेश आया है। डॉक्टर सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया गया है। 23 सितंबर का यह आदेश था। सरकार द्वारा दिए गए बर्खास्तगी के आदेश को रद्द किया गया है। जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल की एकल पीठ ने यह आदेश दिए हैं। सौम्या ने सरकार द्वारा बर्खास्तगी एवं चुनाव पर रोक लगाने को दी थी चुनौती।...

गुजरात चुनावों में बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, 38 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे, कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके 7 उम्मीदवारों को भी टिकट दिया

नई दिल्ली। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव घमासान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अब परवान पर नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम शामिल किए गए हैं। जो लिस्ट जारी की गई है उसमें 84 नाम ऐसे हैं जिनके लिए पहले चरण में मतदान होगा। बडी बात यह है कि बीजेपी के मौजूदा 38 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मोरबी हादसे को देखते हुए बीजेपी ने मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा को टिकट नहीं दिया है। अब उनकी जगह कांति अमृतिया को बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। हार्दिक पटेल को विरमगाम से टिकट दिया गया है। क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ से चुनाव लडेंगी। 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को ...

न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराने के बाद पाकिस्तान फाइनल जीतने की तैयारी में जुटा

सिडनी। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए थे। इस स्कोर को डिफेंड करने उतरी कीवी टीम के पास पहले ही ओवर में मैच में पकड़ बनाने का अच्छा खासा मौका था, मगर तब टीम गलती कर बैठी। यह गलती न्यूजीलैंड से तब हुई जब पहली गेंद पर बाबर आजम का कैच विकेट कीपर डेवोन कॉन्वे ने छोड़ा। बाद में पाकिस्तान की टीम ने 19-1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस तरह पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान 13 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। पाकिस्तानी टीम 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में फाइनल पहुंची थी, पर जीत नहीं पाई। आखिरी बार वह 2009 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी और...

अब मार्क जुकरबर्ग ने किया 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला, खेद भी जताया

कैलिफोर्निया। फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने अपने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। यह ऐलान करते हुए कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने खेद भी जताया। उन्होंने इसके पीछे गलत फैसलों से रेवेन्यू में आई गिरावट को वजह बताया। कंपनी के 18 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी हुई है। मार्क ने कहा कि आज मैं मेटा के इतिहास में किए कुछ सबसे कठिन फैसलों के बारे में बताने जा रहा हूं। हमने अपनी टीम साइज में करीब 13 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है। इससे 11 हजार से अधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। हम खर्च में कटौती करके और क्यू 1 तक हायरिंग फ्रीज को बढ़ाकर ज्यादा कुशल कंपनी बनने के लिए कदम उठा रहे हैं। जकरबर्ग ने कर्मचारियों से एक मैसेज में कहा कि न केवल ऑनलाइन कॉमर्स पहले की स्थिति में लौट आ...