India

खाटूश्यामजी मंदिर आगामी आदेश तक भक्तों के लिए बंद रहेगा

सीकर। प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर को 13 नवंबर रात्रि 10 बजे से आगामी आदेशों तक आम दर्शनों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। भक्तों के लिए सुलभ एवं सुगम दर्शन व्यवस्था करने हेतु आम दर्शनों के लिए मंदिर को बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि कस्बे में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को बढ़ाने के साथ निकासी मार्ग को सुगम बनाने और इसके साथ फाल्गुन महीने से पहले मंदिर के विस्तार का काम भी करवाया जाना है। मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी व्यवस्था को बढ़ाया जाएगा। मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में तीन लाइन है। मेला ग्राउंड के बचे हुए हिस्से को शैड से कवर किया जाएगा। लखदातार मैदान में सीसी कवर्ड, टीन शैड के साथ स्थाई जिग जेग बनाया जाएगा। लखदातार मैदान व प्रवेश द्वा...

जिस उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रैक का पीएम मोदी ने दो सप्ताह पहले उद्घाटन किया, उसमें डेटोनेटर से ब्लास्ट किया गया, सुरक्षा एंजेसियां अलर्ट, विस्फोटक बरामद

उदयपुर। राजस्थान में रेलवे लाइन उड़ाने के लिए ब्लास्ट किया गया। अहमदाबाद रेलवे लाइन पर बने पुल पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने ब्लास्ट कर पूरी लाइन और पुल को उड़ाने की साजिश रची। इससे पटरियों पर क्रैक आ गया, पर गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से मौके पर बडा हादसा टल गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को ही इस लाइन का लोकार्पण किया था। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि डेटोनेटर से पुल को उड़ाने की साजिश सामने आई है। मौके पर बारूद बरामद कर लिया गया है। राजस्थान पुलिस और खुफिया विभाग के साथ केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले में जांच में जुटी हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों की साजिश पुल को उड़ाने और रेलवे ट्रैक को बर्बाद करने की थी। धमाके से चार घंटे पहले ही इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी। घटना के बाद अहमदाबाद से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर में रोक दिया गया है।...

मिस्त्री बोले-मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे, उधर मोदी बोले-रोज खाता हूं 3-3 किलो गालियां

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया। मिस्त्री ने अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के बाद एक टीवी चैनल से कहा कि वो गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी औकात दिखाएंगे। मोदी कितनी कोशिश कर लें, वे सरदार पटेल नहीं बन सकते। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही तेलंगाना में कहा कि वे रोज तीन-तीन किलो गालियां खाते हैं। मोदी ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके अंदर बहुत एनर्जी है वह इसलिए है क्योंकि वह बहुत गालियां खाते हैं। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री मोदी को औकात दिखाने की बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद कही। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के पेज संख्या 59 पर वादा क...

महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का पांचवा दीक्षांत समारोह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की शिरकत

जयपुर। "सुलभ, विश्वसनीय, अत्याधुनिक एवं सबसे सस्ता इलाज है तो भारत में है । भारतीय संस्कारित तथा संवेदनशील डॉक्टर्स तथा चिकित्सा सेवाओं का दुनिया भर में सम्मान है। शोध एवं अनुसंधान के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है युवा डॉक्टर्स पर इसकी बड़ी जिम्मेदारी है । नए चिकित्सकों से अपील है कि रोगियों की पूरी संवेदनशीलता के साथ सेवा एवं उपचार करें।" यह उदगार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के पांचवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने यहां आर. एल. स्वर्णकार ऑडिटोरियम में अपने संबोधन में कहा महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी का कारवां सन 2000 से आरंभ हुआ जो डॉ. एम. एल. स्वर्णकार के दृढ़ संकल्प से अब चुनिंदा विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शुमार है। उन्होंने कहा कि अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महात्...

फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, टेम्पो हाई रखो, राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा: आचार्य प्रमोद कृष्णम

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में सियासी घटनाक्रम और उठापटक के बीच एक और बड़ा बयान आया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने वाला है। हालांकि आचार्य प्रमोद कृष्णम पहले भी सचिन पायलट के पक्ष में कई बयान दे चुके हैं। अपने जयपुर दौरे के दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष से उन्होंने मुलाकात की और कहा कि राजस्थान को लेकर कांग्रेस आलाकमान बहुत जल्द बड़ा फैसला करने वाला है। फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। कांग्रेस का प्रत्येक विधायक आलाकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम शनिवार को जयपुर में रहे और मीडिया से बातचीत करते हुए यह बयान दिया। सीपी जोशी और आचार्य प्रमोद के बीच करीब दो घंटे तक मुलाकात हु...

दृष्टि IAS के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के भगवान राम और सीता के बारे में आपत्तिजनक वीडियो से विवाद, पर क्या सच कुछ और?

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के भगवान राम और सीता के बारे में यूपीएससी कोचिंग सेंटर 'दृष्टि आईएएस' के संस्थापक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति के एक आपत्तिजनक वीडियो से विवाद हो गया है। कुछ वर्ष पहले उनकी क्लास के इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्विटर पर BanDrishtiIAS टॉप ट्रेंड करने लगा। ट्विटर पर लोग 'दृष्टि आईएएस' को बैन करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस इस वीडियो में डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने किसी किताब के हवाले से राम और सीता का जो वर्णन किया है, उसे लेकर विवाद हो गया है। विकास दिव्यकीर्ति के वीडियो को आरएसएस नेता साध्वी प्राची ने BanDrishtiIAS हैशटैग के साथ शेयर किया था। जिसके मामला तूल पकड़ लिया है और ट्रोलर्स एक्टिव हो गए। प्राची की ओर से शेयर किए गए वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति को संस्कृत के एक लेखक को कोट करते हुए सुन सकते हैं "हे सीते अगर तुम्हें लगता...

झारखंड में आरक्षण 60 फीसदी से बढ़ाकर 77 फीसदी करने का विधेयक पारित

रांची। अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर चल रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए राज्य में आरक्षण की ऊपरी सीमा को 60 फीसदी से बढ़ाकर 77 फीसदी करने के एक विधेयक को आज विधानसभा से पारित करा लिया। हालांकि, यह 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी का किया हुआ वादा था, जिसे उन्होंने अब पूरा किया है। इसके साथ ही सोरेन ने अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है। आरक्षण बढ़ाने से संबंधित विधेयक राजनीतिक रूप से इतने संवेदनशील माने जा रहे हैं कि मुख्य विपक्षी भाजपा ने भी सदन में इसका समर्थन किया। दूसरी तरफ आजसू ने आरक्षण सीमा बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आज "झारखंड पदों और सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम 2001" में एक संशोधन पारित करके एससी, एसटी, ईबीसी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर...

एलन मस्क ने ट्विटर के दिवालिया होने की आशंका जताई, कर्मचारियों को सप्ताह में 80 घंटे काम करने फरमान

सेन फ्रांन्सिको। 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद पहली बार कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एलन मस्क ने फर्म के दिवालिया होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि हमें फायदे की स्थिति में आने के लिए सप्ताह में 80 घंटे तक काम करना होगा। इसके अलावा ऑफिस में मुफ्त खाने जैसी सुविधाएं भी खत्म की जाएंगी। यही नहीं कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम जैसी जो सुविधा दी गई थी, उसे भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। मस्क का कहना है कि जो भी ऑफिस नहीं आएगा, उसे लेकर यह मान लिया जाएगा कि उसने इस्तीफा दे दिया है। जानकार मानते हैं कि कर्मचारियों से ज्यादा काम लेने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उनकी ओर से आर्थिक संकट वाली बात कही गई है। वह यह संदेश देना चाहते हैं कि यदि लोगों ने गंभीरता के साथ काम नहीं किया तो फिर ट्विटर मुश्किल हालातों में होगा। उल्लेखनीय है कि एलन मस्क के हाथों में कंपनी की क...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सभी 6 दोषियों को जेल से रिहा करने का आदेश

नई दिल्ली। राजीव गांधी के हत्यारों को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी, रविचंद्रन, मुरुगन, संथन, जयकुमार और रॉबर्ट पॉयस को रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि दोषी तीन दशक से ज्यादा समय से जेल में बंद है। इस दौरान उनका बर्ताव भी अच्छा रहा है। अदालत ने जेल में रहकर दोषियों का पढ़ाई करना। डिग्री हासिल करना और उनके बीमार होने का जिक्र भी किया गया। अब राजीव गांधी हत्याकांड के सभी दोषियों को रिहा किया जाएगा। हत्याकांड में कुल 7 दोषी थे। इनमें से एजी पेरारिवलन को इसी साल मई में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिहा किया गया था। जिसके बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने बाकी बचे 6 दोषियों की रिहाई के भी आदेश दे दिए।...

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट करते वक्त हुआ। हाल ही में एक्टर ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत सूर्यवंशी किया था। उधर सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है, और फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर है। उनके प्रशंसक भी खासे मायूस हैं। टीवी जगत के लिए बेहद शॉकिंग न्यूज है. इस मौत की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि जिम में हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज कर उन्हें ठीक करने की कोशिश की लेकिन आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और उन्हें मृत मृत घोषित कर दिया गया।...