नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी घटनाक्रम के दौरान पार्टी के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाषा की मर्यादा तक नेता लांघ रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस मसले को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कोई भी नेता पार्टी के आंतरिक मसलों और किसी भी नेता के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। आदेशों के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में चल रहे घटनाक्रम के बीच गहलोत और पायलट गुट के अलावा पार्टी के गैर गुट वाले कांग्रेस नेता भी जमकर बयान बाजी कर रहे हैं। इसमें राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी, राजेन्द्र गुढा, प्रताप सिंह खाचरियावास, मुरारी मीणा के अलावा कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़, विधायक दिव्या मदेरणा, वेदप्रकाश सोलंकी सहित कई नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में हाईकमान के निर्देश पर यह आदेश जारी किए गए हैं। राजस्थान में कांग्रेस घटनाक्रम को लेकर एआईसीसी ने जारी की एडवाइजरी. महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर कहा, कोई भी नेता पार्टी के आंतरिक मसलों और किसी भी नेता के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेगा। आदेशों के उल्लंघन पर की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।